Let’s travel together.

धरसीवां की पंचायत टेमरी में जल जीवन मिशन जागरूकता रैली आयोजित

0 440

सुरेन्द्र जैन धरसीवां

शुक्रवार को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के अंतर्गत धरसीवां विकासखण्ड के ग्राम पंचायत टेमरी में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जल सुरक्षा एवं संरक्षण के उद्देश्य से जल जीवन मिशन टीम के द्वारा रैली का आयोजन किया गया। रैली में महिला समूह, जल समिति, ग्राम प्रतिनिधियों, शाला के शिक्षकों-विद्यार्थियों सहित ग्राम वासियों को पानी की गुणवत्ता का परीक्षण, घरेलू नल कनेक्शन की जानकारी, एफ.टी.के की एण्ट्री, पानी का बचाव, स्वच्छ पानी का उपयोग करने सहित अन्य जानकारियां प्रदान की गई। लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से ग्राम में भ्रमण कर रैली के तहत घर-घर जाकर उनसे सम्पर्क कर स्वच्छता एवं जल संरक्षण हेतू जागरूक किया गया।

जल जीवन मिशन के तहत आई.एस.ए गतिविधियों के लिए धरसीवां विकास खण्ड में एन.जी.ओ नियुक्त किया गया हैं। गांव में पांच महिलाओं की टीम निर्धारित की गई हैं, जिन्हें हैण्डपम्प के पानी की गुणवत्ता का परिक्षण करना एवं उसकी ऑनलाईन एण्ट्री की ट्रेनिंग भी प्रदान की गई है। एन.जी.ओ द्वारा ग्राम में घरेलू नल कनेक्शन का सर्वे किया जा रहा है।
इस जन जागरूकता रैली में जल जीवन मिशन की टीम के साथ सरपंच श्रीमति पद्मिनी यादव, ग्राम सचिव प्रभारानी मसीह, प्रधान पाठिका कविता मण्डल, टेक्नीशियन गंगाधर बांधे, आगंनवाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिन, स्कूल के विद्यार्थी सहित ग्रामवासियों ने अपनी भागीदारी प्रदान की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |     सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, कंपनी परिसर में विवाद के बाद मंडीदीप थाने पहुंचा मामला     |     कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |     उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |     जलझूलनी एकादशी पर धूमधाम से निकली डोल यात्रा, तीन विमानों में विराजे भगवान श्रीकृष्ण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811