Let’s travel together.
nagar parisad bareli

नर्मदा तट बोरास में श्रीराम महायज्ञ दर्शानार्थियों की बड़ रही भीड़

0 491

तारकेश्वर शर्मा

रायसेन।बोरास में आयोजित ‘श्रीराम महायज्ञ’ एवं ‘संगीतमय भागवत कथा’नगर से छह किलोमीटर दूर स्थित प्रसिद्ध नर्मदा तट बोरास में इन दिनों पासी घाट के संत त्यागी सियारामशरण दास द्वारा श्रीराम महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जैसे-जैसे यज्ञ आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे दर्शानार्थियों की भीड़ बढ़ती जा रही है।
सिलवानी के विधायक एवं पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने आज बोरास में आयोजित ‘श्रीराम महायज्ञ’ एवं ‘संगीतमय भागवत कथा’ के आयोजन में सम्मलित होकर धर्म लाभ अर्जित किया साथ ही ‘संत समागम’ में भारतवर्ष से पधारे संत जनों का आशीर्वाद प्राप्त किया और माँ नर्मदा जी से क्षेत्र की सुख समृद्धि हेतु कामना की


इस कार्यक्रम में यहां सागर, नरसिंहपुर जिला सहित बेगमगंज, गैरतगंज क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। यज्ञशाला के पास बने संत निवास में अनेक संतों के दर्शन करने का लाभ भी मिल रहा है। सीताराम महायज्ञ में फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा कटनी क्षेत्र के विधायक संजय पाठक सहित कई गणमान्य नागरिक भी यज्ञ में शामिल हो चुके हैमनमोहक यज्ञशाला बनी दर्शन का केंद्र
यज्ञशाला श्रद्धालुओं के लिए आस्था और दर्शन का केंद्र बनी हुई है। विशेषकर रात्रि के समय उक्त यज्ञशाला में लाइटिंग का उपयोग शुरु होता हैँ तब ये अपने विभिन्न रंगों में दिखाई देती है। जो वहां मौजूद श्रद्धालुओं को मनमोहक और आकर्षक लगती है। जिससे क्षेत्र की सुंंदरता बढ़ जाती है। साथ ही माहौल भी धर्ममय बना रहता है, जो आमजन में धार्मिक विचार का संचार करता है। इससे एक लाभ ये भी होता है कि बच्चों व युवाओं को हमारी संस्कृति को करीब से जानने का मौका मिल पाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811