-बाल विवाह अपराध है,लड़की के लिए यह श्राप है के लगाए नारे -बाल विवाह और बाल श्रम मुक्त जिला बनाने का लिया संकल्प
रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन और कृषक सहयोग संस्थान द्वारा बाल विवाह के विरोध में रविवार शाम 7 बजे कैंडल मार्च निकाला गया। शासकीय खेल मैदान से हाथों में मशाल और कैंडल लिए खिलाड़ी और नगर के प्रबुद्ध जन बाल विवाह अपराध है,लड़की के लिए यह श्राप है।अब नहीं कोई स्वार्थ करे,बाल विवाह का अंत करे। जैसे बाल विवाह के विरोध में नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस कैंडल मार्च का समापन बाल विवाह और बाल मजदूरी रोकने के संकल्प के साथ नगर पालिका परिसर में किया गया।यहां वार्ड पार्षद दीपिका सुरेंद्र जैन,वरिष्ठ पत्रकार हरीश पांचाल,समाजसेवी जीवन पाल,हॉकी खिलाड़ी प्रहलाद राठौर और अभियान के जिला कॉर्डिनेटर अनिल भवरे में सपथ दिलाकर कैंडिल मार्च का समान किया।
देश मे एक साथ हुआ बाल विवाह का विरोध-
जनाकारी देते हुए कृषक सहयोग संस्थान के जिला अभियान समन्वयक अनिल भवरे ने बताया कि देश में एक साथ शाम 7:00 बजे से 10:00 बजे तक बाल विवाह के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया। रायसेन जिले के 50 गांव में इसी तरह कैंडल मार्च निकालकर बाल विवाह का विरोध किया गया। समापन पर लोगों को बाल विवाह न करने,बाल विवाह में सम्मिलित ना होने, बाल विवाह का विरोध करने के लिए संकल्प भी दिलाया गया।
उन्होंने बताया कि देश भर में कैलास सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन और उनकी सहयोगी संस्थाओं द्वारा 1 जून से एक्शन मंथ अगेंस्ट चाईल्ड लेबर अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत 18 जून को बाल विवाह के विरोध में कैंडल मार्च आयोजित किया गया।
बाल विवाह,बाल श्रम जैसी बुराई डर से नहीं जागरूक होने से खत्म होगी-
पार्षद दीपिका जैन ने कहा कि यदि समाज के युवा,वरिष्ठ और समाजसेवी ठान लें तो बाल विवाह,बाल मजदूरी जैसी बुराई खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा की बाल विवाह अपराध सिर्फ कानून के डर से खत्म नही किया जा सकता। लोगों में बाल विवाह और बाल मजदूरी से होने वाले बच्चों के मानसिक,सामाजिक और सामाजिक नुकसान के प्रति जन जागृति से खत्म किया जा सकता है।
वरिष्ठ पत्रकार हरीश पांचाल ने कहा यह सभी को सोचना है,बाल विवाह रोकना है। सुरेंद्र जैन ने कहा सिर्फ संकल्प लेने से कम नहीं चलेगा,इसे अनिवार्य कार्य मानकर करना होगा। समाज सेवी जीवन पाल ने कहा कि बाल विवाह,बाल श्रम जैसी देश पर कलंक है। इस कलंक को मिटाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।
हॉकी कोच प्रहलाद ने कहा कि बाल विवाह रोकने युवाओं को आगे आना होगा।