रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
औद्योगिक नगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात कार्यक्रम के तहत देश को संबोधित किया गया, जिसे स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी सुना। यह इस कार्यक्रम का 102 वां संस्करण था। उनका यह रेडियो कार्यक्रम सुबह 11 बजे से ऑल इंडिया रेडियो, दूरदर्शन, ऑल इंडिया रेडियो न्यूज और मोबाइल एप पर प्रसारित किया गया। नगर में मण्डल अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव के नेतृत्व में सभी बूथों पर मोदी जी की मन की बात का कार्यक्रम सुना गया! मंडल महामंत्री अमित जैन ने मन की बात पर ने बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा की प्रधानमंत्री के मन की बात देश के लिए कुछ कर गुजरने की प्रेरणा देता है। उन्होंने ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कभी राजनीति पर बात नहीं की, उन्होंने हमेशा राष्ट्र की बात की समाज की बात की। ‘मन की बात’ कार्यक्रम से हमें एक दिशा मिलती है। उन्होंने ने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में देश में शिक्षा में हो रही बदलवा को भी समझाया। प्रधानमंत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जलाया गया एक छोटा सा दीपक भी पूरे समाज को रोशन कर सकता है। प्रधानमंत्री के मन की बात सुनकर कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखे, उन्होंने कहा कि पीएम के मन की बात कार्यक्रम से उन्हें एक नई ऊर्जा मिलती है। इस दौरान बड़ी सख्ंया मे भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।