Let’s travel together.

कुचवाड़ा मे चला प्रशासन का वुल्डोजर,ढहा दी गयी दो मंजिला इमारत

0 381

-हत्या के आरोपियौ के दो मंजिला घर बुलडोजर से जमींदोज

यशवन्त सराठे बरेली रायसेन

विगत दिनो उदयपुरा तहसील के गांव कुचवाड़ा मे हुये दो व्यक्तियो की हत्याओ को लेकर जनाक्रोश के आगे प्रशासन को झुकना ही पड़ा ओर अपराधियो के दो मंजिला मकान को जमीदोंज कर दिया गया।
ग्राम कुचवाड़ा मे शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर दो मंजिला इमारत खड़ी कर दी गयी । शासकीय अमला जब अतिक्रमित भूमि का सीमांकन करने गया तो अतिक्रमणकारी हभलावर हो गये।
अतिक्रमण विवाद ने इतना भयानक रूप ले लिया कि दो व्यक्तियो को जान से हाथ धोना पड़ा।


दोनो पक्ष एक ही समाज से थे,बताया जाता है कि पुरानी चुनावी रंजिश भी थी,जिसके कारण जमीन के सीमाकन ने आग मे धी का काम किया। सीमांकन करते समय शासकीय कर्मचारी ज्यादा हताहत नहुये पर सरपंच पति जीतेन्द्र रघुवंशी एवं विवेक रघुवंशी पर गोली दाग दी गयी वताया जाता है कि अपराधी पहले से ही अवैध गतिविधियो मे लिप्त थे।
गोली लगने से दोनो व्यक्तियो की मौत हो गयी जिससे आसपास के क्षेत्रो मे सनसनी फैल गयी। दोनो को बरेली सिविल अस्पताल लाया गया,पी एम के वाद शवो को जब परिजनो को सौपने की बात आयी तो सैकड़ो लोगो का जमघट जमा हो गया ओर शव लैने से इंकार कर दिया,ओर सभी ने अपराधियो को तुरन्तगिरफ्तार किया जाये ओर उनके अतिक्रमित मकान को तोड़ा जाये। क्षेत्रिय विधायक देवेन्द्र पटेल,एडिशनल एस पी अमृत मीणा,एसडी एम संतोष मुदगल,एस डी ओ पी राजीव जांगले,टी आई आशीश सप्रे ओर सारा प्रशासनिक अमला चार पांच घंटे तक आक्रोशित लोगो को कठोर कार्यवाही करने ओर अपराधियो को गिरफ्तार करने के लिये तीन दिन की मोहलत दी तव जाकर शवो को दाह संस्कार के लिये स्वीकार किया गया।


एस पी विकास सहवाल,के मार्ग निर्देशन मे आठ व्यक्तियो,राममूर्ति, केशव दीपक,विष्णु,राहुल,नेतराम,विजय,शैलेन्द्र रघुवंशी को गिरफ्तार कर.धारा302,307 ,353,332,294,147 ,148 भादवि के25/27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण कायम किया गया।तीन दिन का समय वीतने के वाद नियमो के तहत प्रशानिक अमला कुचवाड़ा मय साजो सामान के पहुंचा ओर चारो ओर पुलिस तैनात कर अतिक्रमण मे निर्माणित इमारत को जमीदोज करने की कार्यवाही शुरू कर दी गयी।इस अवसर पर प्रशासन के सभी आला अफसर  एस डी एम संतोष मुदगल,एस डीओपी राजीव जांगले,थाना प्रभारी आशीश सप्रे मौजूद रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिलाओं को मंहगाई के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए : पवित्र कौर     |     मुख्यमंत्री पहुंचे कुंवरगढ़ महोत्सव में कहा पुनः कुंवरगढ़ के नाम से पहचाना जाएगा     |     अंबाडी और कयामपुर में आग का कहर, आकाशीय बिजली और शॉर्ट सर्किट से फसलें खतरे में, ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ     |     बालमपुर घाटी बनी हादसों की घाटी,15 दिन में चौथी दुर्घटना     |     भाजपा जिला कर्यालय में पार्टी की कामकाजी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित     |     अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का गैरतगंज में भव्य स्वागत     |     गढ़ी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,एक वर्ष पहले बनकर अब तक नहीं हुआ उद्घाटन,बंद ताले तोड़कर घुसे चोर     |     भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न     |     धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण बेलगाम,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी उद्योग फैला रहे प्रदूषण,जनता हलाकान     |     राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811