Let’s travel together.

पूर्व वितमंत्री राघव जी को राहत, हाईकोर्ट ने FIR खारिज करने के दिए आदेश

0 478

अप्राकृतिक कृत्य मामले में राहत
जबलपुर।अपने नौकर का आप्रकृतिक यौन शोषण करने के आरोपी पूर्व वित्त मंत्री राघवजी (Ex Finance Minister Raghavji) को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट (MP High Court) ने बड़ी राहत दी है.जस्टिस संजय द्विवेदी की एकलपीठ ने इस मामले में भोपाल में तकरीबन दस साल पहले राघवजी के खिलाफ दर्ज एफआईआर निरस्त कर दी है.यहां बता दें कि इस केस के कारण मध्य प्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया था.राघवजी को वित्त मंत्री की कुर्सी तक गंवानी पड़ी और उनका राजनीतिक कैरियर खत्म हो गया.
दरअसल,बीजेपी के कद्दावर नेता और पूर्व वित्त मंत्री राघवजी के खिलाफ उनके एक पूर्व कर्मचारी ने भोपाल के हबीबगंज थाने में अप्राकृतिक यौन शोषण का आरोप लगाते हुए धारा 377, 506 तथा 34 के तहत 7 जुलाई 2013 को एफआईआर दर्ज कराई थी.उसने पुलिस को वीडियो सबूत भी दिया था.
राघवजी ने एफआईआर निरस्त करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. याचिकाकर्ता की ओर से तर्क दिया गया था कि अनावेदक ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह उनके गृह जिले विदिशा का रहने वाला है.वर्ष 2010 में वह नौकरी के लिए भोपाल आया था.वह वित्त मंत्री राघवजी के सरकारी बंगले में रहता था.

शिकायतकर्ता ने स्वीकार किया कि उसने एक अन्य पीड़ित की मदद से वित्तमंत्री का छिपकर वीडियो बनाया था.सहमति के साथ एकांत में अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का वीडियो साजिश के तहत बनाया गया था. याचिकाकर्ता का सरकारी निवास मई 2013 में शिकायतकर्ता ने छोड़ दिया था. लगभग तीन माह बाद उसने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. पूर्व वित्त मंत्री राघवजी पर साल 2013 में भोपाल स्थित अपने सरकारी आवास में घरेलू नौकर के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध रखने का आरोप लगा था. इस घटना की सीडी सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया था. सीडी सामने आने के बाद राघवजी को इस्तीफा देना पड़ा था.इस मामले के सामने आने के बाद राघवजी के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भी जमकर किरकिरी हुई थी. सीएम चौहान पर कार्रवाई में देरी को लेकर विपक्षी कांग्रेस ने उंगलियां भी उठाई थीं. मामला बढ़ता देख बाद में शिवराज सिंह ने उनसे इस्तीफा लेकर विवाद से किनारा कर लिया था. इसके बाद भोपाल की ट्रायल कोर्ट में राघवजी के खिलाफ मुकदमा चल रहा था.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |     केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रायसेन में कृषि मेला तैयारियों का निरीक्षण कर भूमिपूजन करेंगे     |     शिवोम दुर्गा शक्तिपीठ मंदिर में हुआ महा आरती का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किए 251 ज्योति कलश के दर्शन     |     खेत की माटी में जो अपना खून-पसीना मिलाता है, असली सोना वही उगाता है- अनुज शर्मा     |     धरसीवां को मिली सौगात: तीन ग्रामों में ‘मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ’ की स्वीकृति     |     जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया कूंरा नगर पंचायत का घेराव     |     सरपंच संगठन ने प्रमुख सचिव से की मुलाक़ात, पंचायतों की समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811