Let’s travel together.

कर्नाटक में मतांतरण निरोधी कानून वापस लेने से भड़की भाजपा नरोत्तम बोले- कांग्रेस का हाथ जिहादियों के साथ

97

भोपाल। कर्नाटक में नवगठित कांग्रेस सरकार द्वारा मतांतरण निरोधी कानून वापस लेने के फैसले पर सियासत गरमा गई है। मप्र के गृहमंत्री नरोत्‍तम मिश्रा ने इस मामले में कांग्रेस पर हमला बोलते हुए राहुल और प्रियंका गांधी से जवाब मांगा है। नरोत्‍तम ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष (मल्‍लिकार्जुन खरगे) कर्नाटक के हैं। यह कांग्रेस का हिडन एजेंडा है। खरगे जी तो कुछ बोलेंगे नहीं, प्रियंका और राहुल गांधी को बताना चाहिए कि क्‍या वह जिहादियों के साथ हैं। कांग्रेस का हाथ, जिहादियों के साथ। कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है।

सतपुड़ा भवन के बारे में टेक्‍निकल परीक्षण के बाद निर्णय

राजधानी में अरेरा हिल्‍स पर स्‍थित सतपुड़ा भवन में सोमवार शाम लगी भीषण आग पर मंगलवार को काबू पाया जा सका था। इस भीषण अग्‍निकांड के बाद भवन की मजबूती को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। इस बारे में पूछे जाने पर नरोत्‍तम ने कहा कि पहले सतपुड़ा भवन का टेक्निकल परीक्षण किया जाएगा। उसके बाद तय किया जाएगा किया जाएगा कि रिनोवेशन कराना है या फिर इसे डिस्मेंटल करना है।

छिंदवाड़ा से जीत की शुरुआत हो गई

छिंदवाड़ा नगर निगम में वार्ड 42 में पार्षद के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्‍याशी की जीत पर हर्ष व्‍यक्‍त करते हुए नरोत्‍तम ने कमल नाथ पर भी इसी बहाने तंज किया। नरोत्‍तम ने कहा कि नगरीय निकाय के उपचुनाव पर

नतीजे बता रहे हैं बीजेपी की छिंदवाड़ा में जीत हुई है। छिंदवाड़ा से जीत की शुरुआत हो गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

भोपाल कूच कर रहे किसानों का औबेदुल्लागंज में भारी जमावड़ा, 100% मूंग खरीदी की मांग पर अड़े अन्नदाता     |     बैंककर्मी युवती पलक काशिव की इंदौर खजराना में हुई  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811