Let’s travel together.

भारतीय जनता पार्टी विदिशा विधानसभा क्षेत्र की टिफिन बैठक संपन्न 

0 51

विदिशा। भारतीय जनता पार्टी विदिशा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की टिफिन बैठक भाजपा जिला कार्यालय विदिशा में संपन्न हुई इस बैठक में विदिशा विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रमुख कार्यकर्ता वरिष्ठ नेता मंडल के पदाधिकारी गण अपने घर से टिफिन में भोजन लेकर आए और बैठक के पश्चात सामूहिक रूप से बैठकर भोजन किया

आज की इस बैठक का आयोजन नरेंद्र मोदी जी के सफलतम कार्यकाल के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में चल रहे 1 माह के कार्यक्रमों के अंतर्गत किया गया है। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुकेश टंडन इस कार्यक्रम के जिला प्रभारी संतोष शर्मा महा जनसंपर्क आभियान लोकसभा के प्रभारी राजेश जैन भारतीय जनता पार्टी के विदिशा विधानसभा के प्रभारी आनंद जैन वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूलाल ताम्रकार रमनलाल गोयल भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान दिनेश कुशवाहा पंकज पांडे प्रतीक सिंह रामेश्वर किरार, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अरुण मांझी नगर पालिका उपाध्यक्ष संजय देवाकीर्ति पार्षद सपना जैन रामप्रसाद पासी लीलाधर लोधी गजेंद्र रघुवंशी रहमान रायन श्यामवीर सिंह चेतन चौहान गौरव महेश्वरी सिद्धार्थ सिंह राठौड़ अनुज मित्तल प्रशांत खत्री प्रशांत शर्मा राजू यादव पप्पू सरदार सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

आज की इस बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुकेश टंडन जीने कहा कि हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं और हम सब का नैतिक कर्तव्य है की केंद्र की नरेंद्र मोदी जी की सरकार और मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान जी की सरकार के द्वारा जो जन हितेषी योजनाएं चलाई जा रही उनका प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया पर करें और विपक्षी दलों द्वारा जो सोशल मीडिया पर लोगों को भ्रमित करने के उद्देश्य फेक न्यूज़ चलाई जाती हैं अफवाह फैलाई जाती है उनका डटकर मुकाबला करें इसी के साथ ही उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को अपने दायित्व अनुसार पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के लिए कार्य करने की अपील की इसी के साथ ही उन्होंने अन्य संगठनात्मक विषयों पर भी मार्गदर्शन दिया यह जानकारी भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान द्वारा दी गई है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |     फिल्मी स्टाइल में शराब ठेकेदार की गाड़ी का पीछा, डंडों से हमला और अड़ीबाजी; 5 नाबालिग समेत 8 पर केस     |     सुल्तानगंज थाने का साहू समाज ने किया घेराव     |     महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक बजट : रामपाल सिंह     |     केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, युवा, किसान और नारी सशक्तिकरण का रोडमैप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811