Let’s travel together.

अवैध कारोबार पकड़वाने वाले व्यक्ति को अब किया जाएगा नगद राशि से पुरुस्कृत

0 56

एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया ने जिलेवासियों से की अपील

-जिले की कमान संभालने के बाद से ही अवैध कारोबारियों के खिलाफ पुलिस कप्तान के द्वारा चलाया जा रहा है अभियान

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदोरिया ने आज एक सराहनीय पहल करते हुए प्रेस नोट के माध्यम से जिलेवासियों से अपील की है, कि जिले में संचालित अवैध कारोबार जैसे जुआ, सट्टा, स्मैक सहित अन्य अवैध कारोबारों की जानकारी देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखने के साथ-साथ सूचना सही पाए जाने पर अवैध कारोबार से जुड़े लोगों को पकड़वाने वाले व्यक्ति को ₹1000 का नगद पुरस्कार दिया जाएगा, अब से पूर्व किसी भी पुलिस अधीक्षक द्वारा शिवपुरी जिले में इस तरह प्रेस नोट जारी कर इस तरह की अपील जिलेवासियों से नहीं की गई है, यहां आपको बतादें कि एसपी रघुवंश सिंह भदोरिया ने जबसे शिवपुरी जिले की कमान संभाली है, उसके बाद से ही एसपी रघुवंश सिंह भदोरिया के द्वारा अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाकर इन पर नकेल कसी जा रही है, पुलिस कप्तान श्री भदौरिया के अभी तक के कार्यकाल पर अगर नजर डाली जाए तो अवैध नशा और जुआ सट्टे के खिलाफ शिवपुरी में सराहनीय कार्रवाई की गई हैं और अब एसपी के द्वारा अवैध कारोबार से जुड़े लोगों की जानकारी दिए जाने वाले और पकड़वाने वाले व्यक्तियों को इनाम दिए जाने की घोषणा अपने आप में सराहनीय पहल माना जा रहा है, जिसकी जिले भर में जमकर प्रशंसा हो रही है।
*सूचना देने के लिए जारी किए गए नंबर*
पुलिस कप्तान रघुवंश सिंह भदौरिया के द्वारा आज प्रेस नोट के माध्यम से जिलेवासियों से अपील की गई है की अवैध कारोबार से जुड़े लोगों की सूचना पुलिस को दें, सूचना सही पाए जाने पर सूचनाकर्ता का नाम गोपनीय रखने के साथ साथ उसे एक हजार रूपए के पुरुस्कार से पुरुस्कृत भी किया जाएगा, सूचना देने के लिए जो चार मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं उनमें 7049101055, 7049123434, 9479996501, 7049123848 नंबर शामिल हैं। उक्त नंबरों पर अवैध नशा जुआ सट्टा सहित अन्य अवैध कारोबारों की जानकारी देने वाले व्यक्ति को नगद राशि से पुरुस्कृत किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |     फिल्मी स्टाइल में शराब ठेकेदार की गाड़ी का पीछा, डंडों से हमला और अड़ीबाजी; 5 नाबालिग समेत 8 पर केस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811