Let’s travel together.

पलक झपकते ही बाइक चोर जिला अस्पताल परिसर से दिनदहाड़े मोटरसाइकिल ले उड़ा

0 1,274

पलक झपकते ही बाइक चोर जिला अस्पताल परिसर से दिनदहाड़े मोटरसाइकिल ले उड़ा

-शहर में एक बार फिर बढ़ी बाइक चोरी की वारदातें

शिवलाल यादव रायसेन

जिला अस्पताल में अपने परिचित मरीज का हालचाल जानने पहुंचे कलेक्ट्रेट कॉलोनी वार्ड चार रायसेन निवासी राकेश राठौर पिता कृपाराम राठौर की बाइक दिनदहाड़े एक युवक चुरा ले गया।राकेश कुमार राठौर अपनी मोटरसाइकल को बगैर लॉक कर हॉस्पिटल कैंपस में खड़ी कर के गया।जब वापस लौटा और बाइक नदारत देख उसके होश उड़ गए।युवक राकेश राठौर पिता कृपाराम राठौर ने बाइक चोरी चले जाने की थाना कोतवाली में लिखित शिकायत आवेदन देकर की है।कोतवाली पुलिस बाइक चोर का सुराग लगाने में जुटी है।कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटैज से बाइक चोर युवक का फोटो वायरल भी किया है।
कलेक्ट्रेट कॉलोनी वार्ड 4 रायसेन निवासी कृपा राम राठौर पिता अमर सिंह राठौर ने बाइक चोरी की शिकायत कोतवाली थाने में आवेदन देकर की है।आवेदन के हवाले से बताया गया है कि यह मोटरसाइकिल उसके पुत्र राकेश कुमार राठौर के नाम दर्ज है।मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर एमपी 38-एमएच 8095 है।गत 10 जून को दोपहर 2.47बजे राकेश राठौर अपने किसी परिचित मरीज को देखने के लिए बाइक अस्पताल परिसर में खड़ी कर गया।मौका पाकर शातिर बाईक चोर युवक उक्त मोटरसाइकिल चुराकर चंपत हो गया।बाइक चोर गिरोह के रायसेन शहर में एक बार फिर से हौसले बुलंद होंने लगे हैं।जिससे वाहन चालक बेहद परेशान हैं।वही कोतवाली पुलिस का भी सिरदर्द बढ़ गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांसद खेल महोत्सव के दौरान रविंद्र जडेजा की गेंद पर शिवराज सिंह चौहान ने पहली गेंद पर मारा चौका     |     सत्येंद्र तुलाराम साहू की ‘ने करो 11’ का  विमोचन     |     महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में फूड प्रोसेसिंग वर्कशॉप संपन्न     |     महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में फैशन डिज़ाइनिंग वर्कशॉप का भव्य समापन     |     विदिशा के डॉ विवेक चौकसे ने प्रथम इंटरनेशनल कांफ्रेंस GLAFIMSCON में प्राप्त किया द्वितीय स्थान     |     प्रधान आरक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत, एसबीआई के पुलिस सैलरी पैकेज से मिली आर्थिक सहायता     |     योग शिविर का समापन: योगाभ्यास के साथ दिए गए स्वस्थ जीवन के सूत्र     |     मोदी सरकार का बजट जनता की उम्मीदों पर करारा प्रहार — भावेश बघेल     |     केंद्रीय बजट 2026-27: ग्रामीण छत्तीसगढ़ के लिए निराशाजनक, किसान-मजदूर विरोधी- राजेंद्र बंजारे     |     अवैध रूप से गांजा बेंच रहे युवक को पुलिस ने दबोचा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811