Let’s travel together.

चिकलोद के पास तेंदुएऔर बाघ में मुठभेड़,तेंदुए की मौत

0 168

रायसेन में तेंदुए की मौत, जहां तेंदुए मृत मिला, पास ही एक मवेशी का भी शिकार हुआ
रायसेन।जिले के औबेदुल्लागंज सामान्य वन मंडल के तहत आने वाली चिकलोद बीट में तेंदुए का शव पड़ा मिला है। तेंदुए का शव पांच दिन पुराना बताया जा रहा है।

फाइल फोटो

वन विभाग के सूत्रों के अनुसार जहां पर तेंदुए का शव मिला है, वहां पर एक मवेशी का शिकार भी हुआ है। इस आधार पर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बाघ और तेंदुए के बीच शिकार को लेकर आपसी मुठभेड़ हुई है।जिसमें तेंदुए की जान चली गई।इधर वन्य प्राणी विशेषज्ञ का कहना है कि तेंदुए का पेट कटा हुआ है और गले पर पंजे के निशान हैं।जिससे यह प्रतीत होता है कि बाघ ने तेंदुए के ऊपर हमला किया होगा। वन मंडल अधिकारी ओबेदुल्लागंज विजय कुमार सिंह एवं स्टाफ ने डॉग स्क्वायड बुलाकर आसपास के क्षेत्र में सर्च भी किया। मृत तेंदुए के सभी अंग और दांत सुरक्षित हैं। वन विभाग के अधिकारी अन्य सभी तथ्यों पर भी जांच करवा रहे हैं।मृत तेन्दुएके शव को वन अमले ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |     सृजन कार्यक्रम का समापन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811