Let’s travel together.
nagar parisad bareli

इतिहास रचने के करीब विराट कोहली ये 7 रिकॉर्ड होंगे ध्वस्त

13

आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबला बुधवार से खेला जाएगा। यह मैच लंदन के ओवल मैदान में 7 से 11 जून तक होगा। इस महामुकाबले में विराट कोहली पर सबकी नजर रहेगी। कोहली ने 2022 के अंत में सभी प्रारूपों में फॉर्म में वापसी की है। विराट का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 टेस्ट मैचों में उन्होंने 48.26 की औसत से 1979 रन बनाए हैं। जिसमें आठ सेंचुरी और पांच हाफ सेंचुरी शामिल हैं। उनका बेस्ट स्कोर 186 है। किंग कोहली ने कंगारू के खिलाफ 16 शतक और 24 अर्धशतक जड़े हैं। आइए नजर डालते हैं कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स पर जो विराट कोहली WTC फाइनल के दौरान तोड़ सकते हैं।

नॉकआउट मैचों में सर्वाधिक रन

विराट कोहली के आईसीसी टर्नामेंट के नॉकआउट चरण के मैचों में 620 रन है। उन्होंने 96* रन के साथ छह अर्धशतक बनाए हैं। अगर वह बड़ा स्कोर करते हैं, तो सचिन तेंदुलकर 14 पारियों में 657 रन और रिकी पोंटिंग 18 मैचों में 731 का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

इंग्लैंड में भारतीय बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक रन

भारतीय बल्लेबाजों में राहुल द्रविड के इंग्लैंड में सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय रन है। उन्होंने 46 मैचों में आठ शतक और 15 अर्धशतक की मदद से 2645 रन बनाए हैं। सचिन तेंदुलकर 43 मैचों में सात शतकों और 12 शतकों के साथ 2626 रन बनाकर दूसरे स्थान पर है। विराट कोहली 56 मैचों में 2574 रन बनाकर तीसरे स्थान पर हैं। कोहली को शीर्ष पर पहुंचने के लिए 72 रन चाहिए।

5000 रन से 55 रन दूर

विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में दो हजार रन पूरे करने के लिए 21 रनों की जरूरत है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 92 मैचों में 4945 रन बनाए हैं। कंगारू के खिलाफ 5000 रन के आंकड़े को छूने के लिए 55 रन बनाने की जरूरत है।

टेस्ट क्रिकेट में 950 चौके

विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में फिलहाल 941 चौके लगाए हैं। उन्हें 950 का आंकड़ा छूने के लिए 9 हिट और लगाने होंगे। सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक 2058 चौके लगाए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक टेस्ट शतक

सचिन तेंदुलकर के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 11 टेस्ट शतक है। सुनील गावस्कर और विराट कोहली के 8-8 सेंचुरी है। अगर कोहली एक शतक बनाते हैं तो कंगारू के खिलाफ 9 शतकों के साथ दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे।

सबसे तेज 76 शतक

विराट कोहली के 555 पारियों में फिलहाल 75 अंतरराष्ट्रीय शतक हैं। अगर वह डब्ल्यूटीसी फाइनल में शतक जड़ते हैं तो सचिन तेंदुलकर (587 पारियों) के लैंडमार्क तक पहुंच जाएंगे।

सौरव गांगुली का टूटेगा रिकॉर्ड

सौरव गांगुली ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2000 के फाइनल में शतक बनाया था। तब से कोई भी भारतीय खिलाड़ी आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में शतक नहीं लगा पाया है। विराट कोहली इतने सालों के सूखे को तोड़ सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811