Let’s travel together.

मराठा समाज ने मनाया छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक उत्सव

0 193

 

गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट

छत्रपति शिवाजी महाराज मराठा समाज द्वारा होटल सम्राट में छत्रपति शिवाजी महाराज का 350 वां राज्याभिषेक उत्सव बड़े ही उत्साह पूर्वक एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राजाराम शिंदे, विशिष्ट अतिथि दिलीप राव पाटिल, मराठा समाज महिला मंडल की अध्यक्षा चित्रा जगताप, एवं मराठा समाज के अध्यक्ष राकेश जाधव रहे। 6 जून 1674 के दिन छत्रपति शिवाजी महाराज ने अधर्मी, अन्यायी और क्रूर शासकों को परास्त कर लोक- कल्याणकारी हिंदवी स्वराज्य की स्थापना की थी।

आज मराठा समाज ने धर्म, स्वराज्य और आत्मनिर्भरता के प्रतीक ‘शिवराज्याभिषेक दिवस’ धूमधाम से मानकर की शुभकामनाएँ और शौर्य, स्वाभिमान व राष्ट्रभक्ति के प्रतीक शिवाजी महाराज का स्मरण कर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए। समाज के अध्यक्ष राकेश जाधव ने बताया इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ जनों को भगवा दुपट्टा और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन करने के लिए उन्हें भी मोमेंटो प्रदान किए गए। इसके अलावा देशभक्ति एवम् संस्कृति पर आधारित फैंसी ड्रेस, नृत्य और गायन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इससे पूर्व वक्ताओं द्वारा शिवाजी महाराज के जीवन के प्रसंग श्रोताओं के समक्ष रखे गए गए।

इस कार्यक्रम में सूर्यकांत जगताप, शंकरराव मोरे, पुरुषोत्तम राव देशमुख, सुरेश राव जाधव, तानाजी राव जाधव, शिवेंद्र कोकाटे, आशीष शिंदे, प्रतापराव कोहिटे, गोपाल राव मोरे, गोविंदराव यादव, एवं पत्रकार, अभिनय मोरे को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में सूर्यकांत जगताप,भानु राव निगम,सुरेश राव जाधव,कृष्ण राव कापसे, शंकरराव मोरे,गोविंदराव मोरे, आशीष राव शिंदे,राकेश जाधव,दिलीप देशमुख,सुरेश शिंदे,कप्तान राव देशमुख,सचिन लाड़,विशाल राव ढोरे,कुनाल राव ढोरे,विशाल राव कोहिटे,वैभव कोहिटे,विवेक मगर,कुंदन यादव,निष्कर्ष राव सूर्यवंशी,आकाश सूर्यकांत जगताप, पत्रकार अभिनय मोरे, नितिन कदम, रियांश कदम,रितिक जाधव,चंद्रकांत राव कदम,जीत राव चव्हाण,दीपेश कदम, अमित मोहिते आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन क्षितिजा कोकाटे, एवं आभार व्यक्त कृष्णराव कापसे ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जश्ने ईदमिलादुन्नबी पर गूंजा अमन, प्रेम और भाईचारे का संदेश-इकराम     |     शिवपुरी जिले की आधी से अधिक आबादी चिटफंड कंपनियों की ठगी के शिकार     |     जातिवार आबादी की गिनती दोधारी तलवार की तरह है ..अजय बोकिल     |     जर्दे का गुटखा नहीं देने पर किसान पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में भोपाल रेफर     |     रक्षाबंधन पर पीएम श्री स्कूल में मेहंदी और राखी मेकिंग प्रतियोगिता     |     नवनिर्मित मंदिर में भगवान शिव-पार्वती परिवार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न     |     सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |     त्यौहार से ठीक पहले शक्कर कडवी क्यों हुई ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811