Let’s travel together.

सीएम शिवराज का ऐलान- मप्र के हर गांव में लाडली सेना का गठन किया जाएगा

97

झाबुआ। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने सोमवार को झाबुआ में ऐलान किया है कि हर गांव में लाडली सेना का गठन किया जाएगा। छोटे गांव में 11 व बड़े गांव में 21 महिलाएं इस सेना में रहेगी । उनका काम गांव में चलने वाली हर सरकारी योजना पर निगरानी रखने का रहेगा । बीच-बीच में मेरे द्धारा बैठक आयोजित कर योजना के संबंध में जानकारी ली जाएगी। यदि कोई गड़बड़ी करता है तो उसके खिलाफ भी खड़ी होगी । उन्हें मैं जेल भेजूंंगा। उनका मुख्यमंत्री भाई उनके साथ रहेगा । नया जमाना लाने के लिए सामाजिक क्रांति की जा रही है। अब सभी के साथ मिलकर विकास करेंगे ।

सीएम लाडली बहना सम्मेलन में शामिल होने के लिए झाबुआ आए थे । इस दौरान झाबुआ से सटी गोपालपुरा हवाई पट्टी पर बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

झाबुआ की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि झाबुआ जिले में तो बेटा – बेटी के बीच कोई भेदभाव नही होता है, लेकिन अन्य स्थानो पर यह अधिक है । इसलिए लाडली बहना योजना की शुरुआत की गई है ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बन संके । उनके हाथ में भी पैसा हो ताकि वे अपने रुके हुए काम कर सकें और किसी के सामने हाथ नही फैलाना पड़े । अन्य योजनाओं से जोड़ते हुए भी महिलाओं को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने का मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया । झाबुआ में क्षेत्रीय सांसद गुमान सिंह डामोर ने परंपरागत ढंग से स्वागत किया ।

बहनों ने भेंट की 25 फीट की राखी

झाबुआ की बहनों ने मंच पर पहुंचकर शिवराजसिंह चौहान को करीब 25 फीट की राखी भेंट की। भाषण के पूर्व जिले की सभी बहनों की ओर यह रक्षा सूत्र भेंट किया गया। भगोरिया नृत्य से उनका स्वागत किया गया। सबसे पहले उन्होने मंच के पीछे बने पंडाल में चयनित बहनों से चर्चा की।

वृद्ध महिलाओं की पेंशन बढ़ेगी

सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर एक घर में दो बहुएं है तो दोनों को लाडली लक्ष्मी बहना का लाभ मिलेगा। अगर सास वृद्ध है तो उन्हें फिलहाल 600 रूपए पेंशन मिल रही है। उसे बढ़ाकर 1 हजार रूपए कर दी जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

जिला स्तरीय शालेय टेबल टेनिस एवं बॉक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न     |     तंत्रिक बनकर गहने ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाइक से सुराग लगाकर पुलिस पहुंची आरोपी तक     |     किसानों के लिए बड़ी पहल व्हाट्सएप से घर बैठे होगी खाद की बुकिंग     |     कायस्थ महिला प्रकोष्ठ का हरियाली तीज महोत्सव, अंताक्षरी और म्यूजिकल चेयर में महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा     |     सप्रे संग्रहालय की प्रचुर संदर्भ संपदा देख कर यू.के. हिंदी समिति अभिभूत     |     मैहर से मिली लाड़ली बहनों को नैहर की नेग,मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सवा करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों को अंतरित किए 2148.30 करोड़ रुपए     |     सीहोर जिले में दर्दनाक हादसा: पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत     |     सही दिशा का प्रसाद ही सही दशा का प्रसाद बनता है-मुनि श्री अभय सागर महाराज     |     माता वैष्णोदेवी यात्रा पर भक्तों का 22 सदस्यों का जत्था हुआ रवाना     |     पशुओं के प्रति क्रूरता से परिवहन करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811