Let’s travel together.

प्रॉपर्टी डील के नाम पर व्यापारी से 2.7 करोड़ रुपये की ठगी, केस दर्ज

69

मुंबई पुलिस ने एक डेवलपर और उसके बेटे के खिलाफ संपत्ति सौदे में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि हीरा व्यापारी से कथित तौर पर 2.7 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया है।

फ्लैट के लिए पिता-पुत्र को किया था भुगतान

एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि उसने 2016 में एक पुनर्विकास परियोजना में एक फ्लैट के लिए पिता-पुत्र की जोड़ी को 2.7 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। शिकायतकर्ता का आरोप ह कि रुपये देने के बावजूद अभी तक उसे संपत्ति पर कब्जा नहीं मिला है।

शिकायतकर्ता ने पिता-बेटे पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसने विले पार्ले में एक हाउसिंग सोसाइटी में 1,876 वर्ग फुट का अपार्टमेंट खरीदने के लिए कुल 3.1 करोड़ रुपये में से 2.27 करोड़ रुपये का भुगतान किया था और उसे एक आवंटन पत्र दिया गया था, जिसमें कहा गया था कि दिसंबर 2018 में संपत्ति उसे सौंपी जाएगी। हालांकि, साल 2019 में आरोपियों में से एक ने शिकायतकर्ता को बताया किया कि उस फ्लैट को दूसरे खरीदार को बेच दिया गया था और उसे इमारत में एक और फ्लैट की पेशकश की गई।

शिकायतकर्ता ने पुलिस में दर्ज कराया केस

अधिकारी ने कहा कि उसने सौदे को खत्म नहीं किया और पैसे वापस करने में विफल रहा। जिसके बाद डेवलपर्स के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और पुलिस ने मामले में आगे की जांच शुरु कर दी है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

खुनखुन बाग वाले हनुमान मंदिर पर चल रही राम कथा और सीताराम महायज्ञ में बरस रहा रामरस     |     जिले भर में धूम धाम के साथ मनाया गया श्री राम भक्त हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव     |     स्कूल चले हम अभियान के तहत मंडीदीप में राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित     |     बेतवा के कायाकल्प के लिए केंद्र और राज्य की साझा कवायद     |     इंदौर-मऊ सैनिक सम्मेलन में मनोज गार्गव का सम्मान     |     कुँवरगढ़ महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब     |     कुंवरगढ़ से कुंरा फिर कुंवरगढ,आदिवासी राजा की पहचान खोती विरासत हुईं पुनर्स्थापित     |     नई दिल्ली में आयोजित ‘वर्कशॉप फॉर लेजिस्लेटर्स’ में धरसीवां विधायक हुए शामिल     |     7 वर्ष से फरार हत्या का आरोपित अंततः पुलिस गिरफ्त में     |     खड़ी ट्रॉली में बाइक की भिड़त से बाइक चालक की मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811