रामभरोस विश्वकर्मा, औबेदुल्लागंज रायसेन
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा चलाई जा रही लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के ओबेदुल्लागंज ब्लाक की ग्राम पंचायत खसरोद के गाँव आँखखेड़ी में लाड़ली बहना योजना के प्रमाण पत्र वितरण किए गये।
इस अवसर पर खसरोद पंचायत के सरपंच मोहन सिंह लौवंशी, भाजपा नेता सर्वेश गौर, ओमप्रकाश गौर, बोबी गौर, देवकी नन्दन गौर, शिवप्रसाद सिसोदिया, लक्ष्मण सिसोदिया, हरलाल सेन, आशा कार्यकर्ता माया सिसोदिया मौजूद रहे