Let’s travel together.
nagar parisad bareli

स्कूलों में मनाया जा रहा है पर्यावरण सप्ताह बच्चे ले रहे है शपथ

19

बिलासपुर। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पर्यावरण की रक्षा के एक जून से पर्यावरण सप्ताह मनाया जा रहा है अलग-अलग स्कूलों में शिक्षक विद्यार्थी और उनके पालकों को स्कूल बुलाकर पर्यावरण के प्रति जागरूक कर रहे हैं साथ ही अपने आसपास खाली जगहों पर पेड़ पौधे लगाने की अपील कर रहे हैं और पौधा लगाने के बाद सुरक्षा के इंतजाम करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं जिले के सभी स्कूली बच्चों को म पांच जून को अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण करने के निर्देश दिए हैं।

स्कूल शिक्षा विभाग के सभी प्राइमरी व हायर सेकेंडरी स्कूलों में प्रत्येक साल पौधरोपण किया जाता है। स्कूलों में हरियाली को लेकर इको फ्रेंडली योजना भी चलाई जा रही है। इसके तहत स्कूल के शिक्षक वह बच्चे स्कूल परिसर पर पौधरोपण करते हैं। साथ ही साथ उसकी सुरक्षा भी करते हैं। इसके लिए शासन स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर बेहतर कार्य करने वाले स्कूल शिक्षक प्राचार्य को शासन स्तर पर सम्मानित किया जाता है।

ऐसी कड़ी में पांच जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण सप्ताह पर जनपद प्राथमिक शाला जलसो संकुल–पौसरा विकासखंड बिल्हा में छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल रायपुर के द्वारा शपथ कार्यक्रम लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरमेंट के लिए कार्यक्रम का असयोजन किया गया।

जिसमें शाला प्रबंधन समिति के सदस्य गण, पालक गण, जनप्रतिनिधि गण,जलसो प्रधान पाठिका निशा अवस्थी, इको क्लब के प्रभारी शिक्षक बसंत कुमार पांडे, बहुत सारे हमारे स्कूल में पढ़ने वाली छात्र -छात्राएं, बहुत सारे किशोर बच्चे आदि सम्मिलित हुए। पूरे देश में जून को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक शपथ का कार्यक्रम रखा गया । इसके साथ ही स्कूलों में पर्यवरण सप्ताह मनाया जा रहा है।

पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनभागीदारी मे जागरूकता लाने के लिए छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की अभिनव पहल है। साथी ही प्रधान पाठिका निशा अवस्थी के द्वारा मंदिर के पास स्मार्ट माता अरुणा देवी सूर्यवंशी, एएमसी के महिला सदस्यगण एवं स्वयं सहायता समूह के सदस्यगणों को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ दिलाया गया। पूरे कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी गर्मी की छुट्टी के बावजूद बच्चों ने उत्साह पूर्वक शपथ में भाग लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811