Let’s travel together.

कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव, सैंकड़ों भक्त हुए शामिल

0 353

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

नगर के सुनारी गांव में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन मंगलवार को द्वारकाधीश मंदिर से कलश यात्रा के साथ प्रारंभ किया गया। ये सात दिवसीय कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक निरंतर जारी रहेगी। कथा का समापन 14 मार्च सोमवार को प्रसाद वितरण के साथ होगा। सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा में पंडित दीनदयाल शर्मा द्वारा कथा का वाचन किया जा रहा है। शेर सिंह राजपूत व सुनारी गांव के समस्त ग्रामवासियों ने लोगों से अपील की है कि कथा

महोत्सव में पधारकर धर्म का लाभ उठाएं। और पंडित दीनदयाल शर्मा जी के मुखारबिंद से महापुराण भागवत गीता को सुनकर अपने जीवन को सफल बनाए। कथा व्यास जी ने गीता ही नही बल्कि जीवन को जीने की निम्न प्रकार की मार्ग दृष्टि भी बताई है। कथा में रातातलाई, सुनारी, सलामतपुर, सुआखेड़ी, सुकासेन त्रिमूर्ति चौराहा, ढकना चपना, कटसारी, तिजालपुर, मेढ़की, रतनपुर, खामखेड़ा, बहेड़िया, बराईखास, बरौला, राजीवनगर, मुक्तापुर, सोजना, बेरखेड़ी चौराहा, खोहा, पुरा, मुल्लीखेड़ी, गाडरखेड़ी, कचनारिया, नरोदा, भोई कालोनी, कचनारिया, तिजालपुर, कटसारी सहित कई गाँव के सैकड़ों महिलाएं व पुरुष शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शुजालपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: लाठी-डंडे और तलवारें चलीं, 5 घायल     |     बालाघाट में दर्दनाक हादसा: चलती कार खाई में गिरी, आग लगने से मासूम सहित तीन की जिंदा जलकर मौत     |     विधायक अनुज शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की     |     इंदौर में मुख्यमंत्री “जनसंकल्प से समाधान अभियान” आज, डॉ.मोहन यादव होगे शामिल     |      जिला न्यायालय परिसर में मेगा लीगल आउटरीच एंड अवेयरनेस कैंप एवं वृहद विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन     |     फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811