सुरेन्द्र जैन धरसीवा
छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल द्वारा गुरुवार को विधानसभा में किसानों के हित मे प्रति एकड़ 15 किंवटल से बढ़ाकर 20 किवटल धान खरीदी कराने के निर्णय का किसानो ने स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया और आतिशबाजी कर खुशी मनाई।
भूमिया सांकरा के किसानो ने कहा कि जब से भूपेश सरकार बनी है सतत किसानों के प्रति सहानुभूति जताते आ रही है।
सरकार बनने के तत्काल बाद कर्जा माफी से लेकर पच्चीस सौ रु धान खरीदी, राजीव न्याय योजना, आज प्रति एकड़ 20 किंवटल धान खरीदी की घोषणा से किसानों में खुशी की लहर दौड़ गयी।
तिल्दा तहसील में लगभग 90 प्रतिशत किसान है जिसकी आर्थिक स्थिति भुपेश बघेल सरकार बनने के बाद सुदृढ हो रही है।
किसान नेता धर्मेंद्र वर्मा ने इस प्रकार किसान हितैषी भुपेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त की, और भविष्य में गांव गरीब किसान के साथ लेकर चलने की बात कही।
सांकरा सोसायटी अध्यक्ष अशोक कश्यप ने अपने सोसायटी केंद्र में आतिशबाजी व मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की।
तिल्दा ब्लाक कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष बलदाऊ साहू ने छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति हर्ष व्यक्त करते हुए नरवा घुरवा गरवा बारी योजना प्रदेश ही नही देश विदेश में अपनी परचम लहरा रही है की बात कही। इस योजना को अन्य राज्य में भी लागू कर रहे है। गोबर खरीदी से खाद कंपोस्ट ही नही बल्कि अन्य प्रकार की उपयोगी वस्तुएं बनाने में मददगार साबित हो रही है जिससे गोबर बिक्री से कई किसान कीर्तिमान स्थापित किये है।
इस तरह भुपेश सरकार अभी अभी किसानों के धान को 20 किंवटल खरीदी करने की घोषणा से अंतिम व्यक्ति तक प्रफुल्लित नजर आ रहे है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Prev Post
Next Post