हेमेन्द्रनाथ तिवारी उज्जैन
नेपाल राष्ट्र के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन के लिए 2 जून को आ रहे है ।
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि इस दौरान 2 जून को महाकालेश्वर मंदिर की दर्शन व्यवस्था इस प्रकार रहेगी :-
महाकाल लोक 02 जून को दोपहर 01.30 बजे खुलेगा
अति विशिष्ट अतिथि के आगमन के कारण महाकाल लोक 02 जून को दोपहर 13.30 बजे से खोला जाएगा । यह जानकारी एडीएम अनुकूल जैन ने दी।
सामान्य दर्शन व्यवस्था चालू रहेगी
सामान्य दर्शन के लिए दर्शनार्थी हरसिध्दि चौराहे से बड़ा गणेश हो कर चार नंबर गेट से विश्राम धाम व सभा मंडप में होते हुए गणपति मंडपम में बेरिकेट से दर्शन के लिए पहुंचेंगे।दर्शन उपरांत इसी रास्ते से वापस होकर दर्शनार्थी पांच नंबर गेट से वापस जाएंगे। इस दौरान गर्भगृह दर्शन, शीघ्र दर्शन बंद रहेगी।
2 जून को श्री महाकाल महालोक एवं दर्शन दोपहर 1-30 बजे दोपहर बाद से पुनः प्रारंभ हो जायेगे।