रिपोर्ट धीरज जॉनसन,दमोह
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा संपूर्ण प्रदेश में शुरू की गई नारी सम्मान योजना अभियान शहर में भी कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है।

मंगलवार को रानी दुर्गावती (सिविल) वार्ड 2 में कांग्रेस शहर अध्यक्ष पंडित मनु मिश्रा, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष संजय चौरसिया,किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष नितिन मिश्रा,जिला पिछड़ा वर्ग कांग्रेस अध्यक्ष बसंत कुशवाहा एवं पार्षद दुर्गेश नंदनी शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में वार्ड की महिलाओं के लिए आगामी समय मे कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रतिमाह सौ यूनिट बिजली मुफ्त, महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपए और घरेलू एलपीजी सिलेंडर 500 रुपए में दिए जाएंगे इस हेतु समग्र आई डी और आधार कार्ड लेकर संकल्प पत्र भरवाए जो जिला कांग्रेस कार्यालय में संग्रहित कर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के लिए ऑन लाइन भेजे जाएंगे।