Let’s travel together.

विशेष जनसंपर्क अभियान में कार्यकर्ता सरकार की योजनाएं घर-घर पहुंचाएं : श्री रजनीश अग्रवाल

0 104

 

-हर गरीब के जीवन को बदलने का कार्य विगत 9 वर्षों में हुआ है : श्री राकेश शर्मा

रायसेन।केंद्र की मोदी सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा विशेष जनसम्पर्क अभियान के अंतर्गत सरकार की सभी जनहितैषी योजनाओं को घर घर ले जाएं और आमजन को लाभ दिलाए। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान- सम्मान बढ़ा है। आज मोदी सरकार के इन 9 वर्षों में देश हर मोर्चे पर सफलताएं अर्जित कर रहा है। देश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा सरकार की गरीब कल्याण की योजनाएं सामाजिक उत्थान कर रही है। हमें जिले की चारों विधानसभाओं को जीतना है।
यह बात पार्टी के प्रदेश मंत्री श्री रजनीश अग्रवाल जी ने मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के सातों मोर्चो की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 9 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित हैं। श्री मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आज भारत के कोने कोने में गुड गर्वेनेंस को जमीन पर उतारने का काम कर रहे है। कांग्रेस के जमाने में कहा जाता था कि केन्द्र सरकार से 1 रुपए भेजा जाता था तो 85 पैसे भ्रष्टाचार में चला जाता था, 15 पैसे ही जनता तक पहुँचते थे। लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भ्रष्टाचार की परंपरा का अंत कर देश को पारदर्शी व्यवस्था दी है। आज केन्द्र सरकार एक रूपया अगर गरीब के लिए पहुंचाती है तो पूरा 1 रूपया गरीब के खाते में पहुंचता है।


भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा जी ने 30 मई से 30 जून के बीच एक माह तक चलने वाले ’विशेष जनसम्पर्क अभियान’ के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तार जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से महाजनसंपर्क अभियान सफल बनाते हुए सभी से जुटने का आह्वान किया।
श्री शर्मा ने कहा कि देश के विकास के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश आगे बढ रहा है। हर गरीब के जीवन को बदलने का कार्य विगत 9 वर्षों में हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत का मान सम्मान बढ़ा है और भारत के नेतृत्व के प्रति एक विश्वास जागृत हुआ है। यह सब मोदीजी के कारण संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के विकास कार्यो और निर्णयों को 140 करोड जनता अनुभव करती है और आज मोदी जी हर नागरिक के दिल में अलग स्थान बनाए हुए हैं।


बैठक में महिला मोर्चा प्रदेश कार्यालय मंत्री नवदीप कौर, कार्यालय मंत्री मोहन चक्रवर्ती, रायसेन नगर मंडल अध्यक्ष आदित्य शर्मा, जिला मंत्री सीमा चौहान, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष विनोद साहू, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश मीणा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र नागर, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष सिद्दीक सिद्दीकी, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष सूरज दोहरे, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष विक्रम शाह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती गायत्री नगरिया, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष संगीता चौरसिया, प्रीति चौरसिया राजकुमारी शाक्या, राकेश मालवीय, जगदीश अहिरवार, जानकी कुशवाहा सहित जिला टोली के सदस्य एवं सातों मोर्चा के जिला पदाधिकारी एवं मोर्चा के अध्यक्ष/महामंत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे।

न्यूज सोर्स-हरि साहू भाजपा जिला मीडिया प्रभारी
रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शुजालपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: लाठी-डंडे और तलवारें चलीं, 5 घायल     |     बालाघाट में दर्दनाक हादसा: चलती कार खाई में गिरी, आग लगने से मासूम सहित तीन की जिंदा जलकर मौत     |     विधायक अनुज शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की     |     इंदौर में मुख्यमंत्री “जनसंकल्प से समाधान अभियान” आज, डॉ.मोहन यादव होगे शामिल     |      जिला न्यायालय परिसर में मेगा लीगल आउटरीच एंड अवेयरनेस कैंप एवं वृहद विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन     |     फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811