रायसेन।राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भारत सरकार एवं राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मध्यप्रदेश भोपाल के मार्गदर्शन में आपदा मित्र प्रशिक्षण का संचालन जिला सेनानी रायसेन श्रीमती नीलमणी लड़िया के नेतृत्व मे किया गया।

आपदा मित्र प्रशिक्षण के अन्तिम दिवस समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम मे संभागीय सेनानी होमगार्ड संभाग भोपाल सुश्री उषा डामोर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमृत मीणा के मुख्य अतिथ्य मे हुआ, सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन किया, जिला सेनानी श्रीमती नीलमणी लड़ियां द्वारा मुख्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया एवं प्रशिक्षण का संक्षिप्त विवरण दिया।
उपरांत प्रशिक्षणार्थियों में से 4 प्रशिक्षणार्थियों ने आपदा मित्र योजना के तहत प्रशिक्षण में इस प्रशिक्षण की आवश्यकता, प्राप्त किया प्रशिक्षण एवं आपदा के क्षेत्र में आपदा मित्रों के महत्व को प्रस्तुत किया।
इसके उपरांत संभागीय सेनानी होमगार्ड संभाग भोपाल सुश्री उषा डामोर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा संचालित प्रशिक्षण की प्रशंसा की गई, तथा समस्त आपदा मित्रों को आपदा के क्षेत्र में कार्य करने हेतु उत्साहित किया तथा सभी प्रशिक्षकों को शुभकामनाएं दी। इसके उपरांत उपस्थित समस्त 300 आपदा मित्रो को किट, आईडी कार्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए।

12 दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण का समापन इस उद्देश्य के साथ किया गया कि समस्त आपदा मित्र अपने-अपने क्षेत्रों में आपदा के समय साहसिक कार्य करेंगे, राहत एवं बचाव दलों की मदद करेंगे।
इस कार्यक्रम में संभागीय सेनानी होमगार्ड भोपाल सुश्री उषा डामोर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसेन श्री अमृत मीणा, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट श्रीमती नीलमणी लड़िया, प्लाटून कमांडर श्री मनोज कुमार बातव, प्लाटून कमांडर श्री मयंक सेन, एएसआई श्री लखन लाल गौर, मीडिया से श्री राजकिशोर सोनी , श्री विष्णु यादव , डिविजनल वार्डन श्री सत्येंद्र राणा , एवं होमगार्ड/ एसडीआरएफ के जवान तथा 300 हमारे सशक्त आपदा मित्र सम्मिलित रहे।