हेमेन्द्रनाथ तिवारी उज्जैन
सर्राफा बाजार में नरसिंह मंदिर के सामने बरसों पुराना पीपल का पेड़ दुकान पर गिरने से दुकान में दबने से एक व्यक्ति की मौत एक गंभीर घायल हो गया।

खाराकुआ थाना टी आई राजवीर सिंह गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि दिन में आए आंधी तूफान बारिश में सर्राफा स्थित नरसिंह मंदिर के सामने लगे बरसों पुराने पीपल का वृक्ष दुकान के ऊपर गिर गया जिसमें दुकान का मालिक नारायण खत्री गंभीर रूप घायल हो गए व दुकान में कार्य करने वाला कर्मचारी एयाज खान की दुकान के मलबे में दबने से मृत्यु हो गई नगर निगम के अमले द्वारा काफी मशक्कत के बाद में घायल व मृतक को निकाला गया।
