Let’s travel together.
nagar parisad bareli

TODAY:: राशिफल मंगलवार 08 मार्च 2022

0 94

मेष: आज का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक मोर्चे पर अच्छा रहने वाला है। कई राशियों के लोगों को आज धन लाभ होने की संभावनाएं हैं वहीं, कुछ को कार्यस्थल पर मान-सम्मान मिलेगा। आज मेष राशि का स्वामी मंगल दशम राज्य भाव में चन्द्रमा भी द्वितीय में है। कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला आपको सीखनी पड़ेगी। शाम के समय आज आपका कोई रूका हुआ कार्य बनने की संभावना हैं। रात के समय प्रियजनों से भेंट हो सकती है।

वृषभ: वृष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। राजनैतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। आज आपको नए अनुबंधों के द्वारा पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रात के समय कुछ अप्रिय व्यक्तियों से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको कुछ अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ेगा।

मिथुन: मिथुन राशि के लोगों का आज किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बना रहेगा। शाम के समय आपको कोई रूका हुआ कार्य पूरा होगा। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। रात के समय उत्सावर्धक मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

कर्क: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपकी राज्य मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी। शाम से लेकर रात तक प्रिय व्यक्तियों से मुलाकात होगी जिनसे आपको कई शुभ समाचार मिल सकता है।

सिंह: सिंह राशि का स्वामी सूर्य चार ग्रहों के बीच में आ गया है। जिससे आज आपकेलिए आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। आज सभी के साथ सौम्यता से पेश आए आपको सम्मान मिलेगा। आज इस शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगा। आज आपको अधिक भागदौड़ और नेत्रों की समस्या होने की संभावना है।

कन्या: कन्या राशि वालों के लिए आज रोजगार व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। आज आपको किसी शुभ कार्य के लिए धन खर्च करना पड़ सकता है। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा।

तुला: तुला राशि के लोगों के लिए आज सुखद वातावरण रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। आज आपको धन लाभ के योग हैं पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। पास व दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि में अभी कुछ दिन और मंगल केतू का योग चलेगा। आज आपको कई आंतरिक बीमारी हो सकती है। आज किसी अच्छे डॉक्टर से इस विषय में सलाह मशविरा कर अपनी जांच करवा लें।

धनु: धनु राशि के लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके विरोधी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता और गठजोड़ का लाभ आपको मिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। शाम से लेकर रात तक आपको सामाजिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे।

मकर: मकर राशि वालों को आज आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी पर्याप्त मिलेगा। शाम के समय किसी झगड़े विवाद में न पड़ें। रात के समय प्रिय अतिथि आ सकते हैं। आज अपने माता-पिता का विशेष ध्यान रखें।

कुंभ: कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य ही रहेगा। किसी विवाद के कारण अपनी बुद्धि द्वारा किए कार्यों हानि और निराशा हो सकती है। आज कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज किसी भी तरह के विवाद और झगड़े में ना फंसे।

मीन: मीन राशि के लोगों दिन ठीक ठाक रहने वाला है। आज का दिन पुत्र, पुत्री की चिंता तथा उनके कामों में व्यतीत होगा। आपको सलाह है कि आज अपने बहनोई और साले से लेन-देन न करें संबंध खराब हो सकते हैं। आज आपको धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों में खर्चा करना पड़ सकता है। यात्रा करते वक्त सावधानी जरूर बरतें।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811