Let’s travel together.

जल्द ही होगा मिशन मजनू और फोन भूत का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर जानिए कब और कहां देख पाएंगे फिल्में

117

 इस वीकेंड एंटरटेनमेंट के डबल डोज के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि जी सिनेमा 27 मई को रात 8 बजे ‘मिशन मजनू’ और 28 मई को दोपहर 12 बजे ‘फोन भूत’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर ला रहे है। बॉलीवुड के शेर शाह उर्फ सिद्धार्थ मल्होत्रा एक जांबाज एजेंट के रूप में इस वर्ष की अपनी सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक ‘मिशन मजनू’ के साथ सबसे खतरनाक राष्ट्रीय मिशन को स्क्रीन पर लाएंगे। फिर ‘फोन भूत’ के साथ ऐसे कुछ भूतों का सामना करने मिलेगा, जो हमें हसाएंगे भी और डराएंगे भी। ‘फोन भूत एक मजेदार हॉरर कॉमेडी है, जिसमें हम सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ कैटरीना कैफ को बिल्कुल नए अवतार में देखेंगे।

रोमांच और एक्शन का धमाका

एक मिशन जिस पर टिकी उम्मीद पूरे देश की…मिलिए निडर अमनदीप सिंह उर्फ सिद्धार्थ मल्होत्रा से, जो अपनी मोहकता और जुनून के साथ आपको जासूसों की अविस्मरणीय दुनिया में ले जाएगा। इस में हाई-ऑक्टेन रोमांच और भारत के लिए की गई लड़ाई देखने मिलेगी। नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना अभिनीत, ये जासूसी थ्रिलर देशभक्ति और प्रेम की एक मनोरंजक कहानी है, जो पाकिस्तान के बीचों-बीच भारत के सबसे निडर और साहसी गुप्त ऑपरेशन की अनकही कहानी कहती है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कही ये बातें

मिशन मजनू के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर पर, अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा, “मैं एक डिफेन्स परिवार में पला-बढ़ा हूँ, और हमेशा ऐसी वीर सच्ची कहानियों के प्रति आकर्षित हुआ हूँ। यह मेरे लिए एक विशेष फिल्म है क्योंकि यह देशभक्ति पर आधारित है और देशभक्ति की कहानियाँ सभी पसंद करते हैं। अमनदीप की कहानी को दुनिया के सामने लाना एक रोमांचक अनुभव था और अब जब हम इसका टीवी प्रीमियर कर रहे हैं, तो यह और भी अच्छा लग रहा है। यह फिल्म मेरे दिल के करीब है और 27 मई, रात 8 बजे जी सिनेमा पर मेरे सभी चाहने वालों के साथ इसका आनंद लेने के लिए मैं उत्सुक हूँ।”

कभी हंसी, कभी डर, देखेगा पूरा घर फोन भूत के कारनामे। ऐसी डरावनी कॉमेडी और नहीं बनी, ‘फोन भूत’ गड़बड़ी, मस्ती, डर और हँसी को एक साथ पिरोता है। घर के बच्चे से लेकर माता-पिता और यहां तक की दादा-दादी तक, भूत से तो सब ही डरते हैं। लेकिन जब कैटरीना कैफ एक शरारती भूत की भूमिका निभाती हैं, तो आप जानते हैं कि आप एक फन राइड पर हैं। फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के बीच दो क्रेजी, बेरोजगार हॉरर-फिल्म के दीवानों के रूप में एक अद्भुत केमिस्ट्री दिखाई देती है। हम अपना भिडू जैकी श्रॉफ और शीबा चड्ढा को भी मुख्य भूमिकाओं में देखेंगे। तो जब भूत सताए, ‘फोन भूत’ को कॉल लगाएं।

शूटिंग को लेकर कही कैटरीना ने ये बातें

“इस फिल्म की शूटिंग एक मजेदार अनुभव था। हर कोई हॉरर कॉमेडी पर एक साथ काम करने के लिए उतना ही उत्साहित था। अब जब फिल्म जी सिनेमा पर प्रीमियर हो रही है, तो दर्शक इस कॉमेडी ऑफ एरर्स के लिए तैयार हो सकते हैं। ये एक क्रेजी रोलर-कोस्टर राइड है, जो निश्चित रूप से आपका मनोरंजन करेगी।” कैटरीना ने कहा।

“हॉरर कॉमेडी कुछ ऐसी शैली है, जो हमारे दर्शकों को पसंद आती है। फोन भूत एक हल्की-फुल्की कॉमेडी है और परिवार के साथ घर पर आराम से देखने के लिए सही है। फिल्म बनाते समय, कैटरीना, ईशान और मेरी एक-दूसरे के साथ अच्छी केमिस्ट्री बनी, हमारे बीच के लगातार दोस्ताना हंसी-मजाक ने वास्तव में फिल्म में मजा लाया। अगर मैं ईमानदारी से कहूँ तो ‘फोन भूत’ एक सपना सच होने जैसा था क्योंकि मुझे कैटरीना कैफ के साथ काम करने का मौका मिला। मैं लंबे समय से उनका फैन रहा हूं और मुझे उनके साथ काम करना था। मैंने सही में फिल्म के सेट पर सच्चे दोस्त बनाए हैं, ईशान तो अब जीवन भर के लिए दोस्त हैं।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |     ईद का जश्न: लोगों ने ईदगाह पर अदा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ     |     कलेक्टर गाइडलाइन का विरोध शुरू, मनमानी बढ़ोतरी के खिलाफ दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811