Let’s travel together.

व्हाट्सऐप ने लॉन्च किया नया प्राइवेसी फीचर चैट लॉक पासवर्ड से सुरक्षित रहेंगी निजी बातचीत

60

व्हाट्सऐप (Whatsapp) ने प्राइवेट चैट को और सुरक्षित करने के लिए एक नया फीचर ‘चैट लॉक’ लॉन्च किया है। व्हाट्सऐप की मालिकाना हक वाली कंपनी मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने फेसबुक पोस्ट में इस फीचर को लॉन्च किए जाने की जानकारी दी। नया फीचर वॉट्सऐप के अंदर ही किसी खास चैट को लॉक करने की सुविधा देता है। जकरबर्ग ने लिखा है कि यह फीचर आपकी पूर्ण निजी बातों को एक पासवर्ड के जरिए सुरक्षित रखेगा।

कैसे करेगा काम?

नये फीचर के तहत, जब भी आपको कोई मैसेज करता है और उसे आप चैट लॉक करते हैं तो भेजने वाले का नाम और मैसेज दोनों ही छिप (Hidden) जाएंगे। ये चैट्स एक अलग फोल्डर में सेव होंगी। इसके साथ ही नोटिफिकेशन में मैसेज भेजने वाले का नाम और मैसेज दोनों हिडेन होंगे। इसका मतलब ये कि अगर आपका फोन किसी के हाथ लग जाता है तो भी वो आपके प्राइवेट मैसेज नहीं देख पाएंगे। आपने जिस चैट को लॉक कर दिया है उसे केवल पासवर्ड या बायोमेट्रिक के जरिए ओपन करने के बाद ही देखा जा सकेगा। यह फीचर नोटिफिकेशन से भी चैट को हटा देगा। यानी अगर आपका फोन किसी के हाथ में है, तो उसे लॉक्ट चैट में नये मैसेज आने का पता भी नहीं चलेगा। इस तरह आपकी प्राइवेसी सुरक्षित रहेगी।

क्या है फायदा?

यह फीचर भारत में उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो परिवार के साथ रहते हैं और उनका फोन पत्नी, बच्चे या पैरेंट्स भी इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आप अपनी निजी बातचीत वाले चैट को लॉक कर सकते हैं। इसके मैसेजेज बिना पासवर्ड या बायोमैट्रिक के कोई नहीं पढ़ सकता। ऐसे में अगर आपको फोन अनलॉक भी है, तब भी कोई दूसरा आपके व्हाट्सएप मैसेज नहीं पढ़ सकेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811