Let’s travel together.

एलिमिनेटर मैच में मुंबई को मिली शानदार जीत लखनऊ को 81 रनों से हराया

137

 आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियन्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 81 रनों से करारी मात दी है। इसके साथ ही मुंबई इंडियंस दूसरे क्वालीफायर में पहुंच गई है और लखनऊ सुपर जायन्ट्स टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। मुंबई ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और लखनऊ सुपर जायंट्स को जीत के लिए 183 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में लखनऊ की टीम 16.3 ओवरों में सभी विकेट खोकर 101 रन ही बना सकी। अब मुंबई इंडियन्स 26 मई को गुजरात टाइटन्स के साथ दूसरा क्वालिफायर मैच खेलेगी। जीतनेवाली टीम का फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स से मुकाबला होगा।

लखनऊ की पारी

लखनऊ की ओर से शुरुआत में काइल मेयर्स ने 18 रन बनाये। उनके बाद कोई बल्लेबाज टिककर नहींं खेल सका। टीम की ओर से मार्क्स स्टोइनिस ने सबसे ज्यादा 27 गेंदों में 40 रन बनाये। उनके रन आउट होने से साथ ही लखनऊ के जीत की उम्मीदें भी खत्म हो गईं। दीपक हुुड्डा ने 15 रन बनाये और वो भी रन आउट हो गये। इनके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज 10 का आंकड़ा भी नहीं छू सका। आकाश मधवाल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3.3 ओवरों में 5 विकेट लिए।

मुंबई की पारी

ओपनिंग के लिए उतरे रोहित शर्मा और इशान किशन ने शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन रोहित शर्मा ज्यादा टिक नहीं पाए। रोहित सिर्फ 11 रन बनाकर कैच आउट हो गये। टीम के लिए कैमरून ग्रीन ने 41 रनों की अहम पारी खेलीष वहीं सूर्यकुमार यादव ने 33 रन और नेहल वढेरा ने 23 रन बनाए। तिलक वर्मा ने भी 23 रनों का योगदान किया। टीम ने 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 182 रन बनाये। लखनऊ की ओर से नवीन-उल-हक ने 4 विकेट लिए, जबकि यश ठाकुर को 3 विकेट मिले। मोहसिन खान को भी एक सफलता हाथ लगी।

प्लेइंग XI

लखनऊ सुपर जायंट्स

आयुष बदोनी, दीपक हुड्डा, प्रेरक मांकड़, क्रुणाल पंड्या (कप्‍तान), मार्कस स्‍टॉयनिस, निकोलस पूरन, यश ठाकुर, नवीन उल हक, मोहसिन खान, के गौतम, रवि बिश्‍नोई

इंपैक्ट सब विकल्प : काइल मायर्स, डेनियल सैम्स, युधवीर सिंह, स्वपनिल सिंह, अमित मिश्रा

मुंबई इंडियंस

रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, , टिम डेविड, जेसन बेहरनडॉर्फ़, पीयूष चावला, क्रिस जॉर्डन, ऋतिक शौकीन, आकाश मधवाल

इंपैक्ट सब विकल्प : रमनदीप सिंह, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, ट्रिस्टन स्टब्स, संदीप वॉरियर

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811