Let’s travel together.

कम उम्र में ही वैभवी ने इंडस्ट्री में बना ली थी पकड़ अदालत CID समेत कई शोज में किया काम

127

आदित्य सिंह राजपूत के निधन के बाद अब इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर सामने आई है। कई पॉपुलर शोज का हिस्सा रह चुकीं एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय का निधन हो गया है। 32 वर्षीय वैभवी का हिमाचल प्रदेश में एक्सीडेंट हो गया। जिसमें उनकी जान चली गई। उनके निधन की खबर से इंडस्ट्री में हर कोई हैरान रह गया। वैभवी के निधन पर उनके साथ काम कर चुके की एक्टर्स और प्रोड्यूसर में सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त किया है। वैभवी काफी लंबे समय से टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। अब तक उन्होंने कई पॉपुलर शोज में काम किया है। इनमें सबसे ज्यादा फेमस होने वाला कॉमेडी सीरियल साराभाई वर्सेस साराभाई रहा है।

कई शोज में काम कर चुकी थीं वैभवी

साराभाई वर्सेस साराभाई में वैभवी ने जैस्मिन का किरदार निभाया था। इसके अलावा वैभवी सीआईडी, संरचना, अदालत, सावधान इंडिया, प्लीज फाइंड अटैच्ड, डिलीवरी गर्ल, इश्क किल्स और लेफ्ट राइट लेफ्ट जैसे हिट शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। वैभवी उपाध्याय ने टीवी के साथ-साथ फिल्मों में भी अपना हाथ आजमाया।

उन्होंने दीपिका पादुकोण स्टारर छपाक में मीनाक्षी का किरदार निभाया था। वहीं एक्ट्रेस ने राजकुमार राव और पत्रलेखा के साथ फिल्म सिटी लाइट्स में भी काम किया। वहीं मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार आज वैभवी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए हुआ खुलासा

साराभाई वर्सेस साराभाई टेक 2 शो में वैभवी के साथ काम कर चुके निर्माता और अभिनेता ने भी इस खबर की पुष्टि करते हुए ये खुलासा किया कि वैभवी की कार टर्न लेते समय घाटी में गिर गई। कार में वैभवी के साथ उनके मंगेतर मौजूद थे। जिनकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक्टर ने बताया कि हादसा उत्तर भारत में हुआ।

जेठी मजेठिया ने अपने पोस्ट में लिखा ‘जीवन बहुत अप्रत्याशित है। एक बहुत अच्छी अभिनेत्री, प्रिय मित्र वैभवी उपाध्याय, जो साराभाई वर्सेस साराभाई की जैस्मिन के रूप में जानी जाती हैं, उनका निधन हो गया है। वे उत्तर में एक दुर्घटना का शिकार हो गईं। परिजन बुधवार सुबह अंतिम संस्कार के लिए उनके शव को मुंबई लेकर आएंगे। वैभवी का आत्मा को शांति मिले।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811