मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के ग्राम नरखेड़ा निवासी युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
दीवानगंज पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजा लोधी पिता छोटेराम लोधी उम्र लगभग 22 वर्ष निवासी नरखेड़ा ने कुल्हाड़ीया रेंज के जंगल में पेड़ पर अपने गले में फंदा बनाकर फांसी लगा ली घटना की जैसे ही दीवानगंज पुलिस को सूचना मिली दीवानगंज चौकी प्रभारी बीरबल सिंह अपने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे पंचनामा बनाकर मामला जांच में लिया है