रामभरोस विश्वकर्मा, औबेदुल्लागंज रायसेन
भोजपुर से औबेदुल्लागंज तक 25 करोड़ की लागत से बन रही है 14.5 किमी की सड़क।
घटिया निर्माण के लगातार लगते रहे है आरोप
25 करोड़ की लागत से बन रही भोजपुर से औबेदुल्लागंज तक 14.5 किलोमीटर की निर्माणाधीन सड़क से गिट्टियां बाहर निकल आई है। सड़क को डामर और सीमेंट से बनाये जाने है। भोजपुर,खसरोद, मगरपूंछ और सनोटी गांव में बनाई जा रही सीसी रोड से गिट्टियां बाहर निकल आई है। सड़क का निर्माण कार्य जब से शुरू हुआ है तक से ही गुजरात की सड़क निर्माण एजेंसी वीआरएस कंपनी पर घटिया निर्माण के आरोप ग्रामीण लगाते रहे है और कई बार सीएम हेल्प लाइन पर भी शिकायत कर चुके है। वही डामर रोड की बात की जाए तो उसमें भी कई बार पेज वर्क कर चुकी है कंपनी। इस सड़क का निर्माण मध्यप्रदेश रोड़ डवलपमेंट कॉर्पोरेशन MPRDC करा रहा है। साथ ही सीसी सड़क से गिट्टियां बाहर आने के कारण दिन रात धूल उड़ती रहती है जिससे ग्रामीणों को भी काफी परेशानियों का सामान करना पड़ता है। सड़क से धूल उड़ने की भी ग्रामीणों ने सीएम हेल्प पर शिकायत की है।
इनका कहना है
इस 25 करोड़ की रोड का बहुत ही घटिया निर्माण किया गया है,सड़क बनते ही कंपनी ने भ्रष्टाचार शुरू कर दिया था कई बार घटिया निर्माण की ग्रामीणों ने शिकायत भी की लेकिन आश्वाशन के अलावा कोई कार्यवाही नही की गई।
राहुल गौर ग्रामीण
हमारे नॉलेज में है ठेकेदार को लिखा भी है और जल्द सड़क ठीक कराई जाएगी।
दिनेश स्वर्णकार संभागीय प्रबंधक एमपीआरडीसी भोपाल।