Let’s travel together.

मकान में अचानक आग लगने से गृहस्थी का सामान सहित कृषि यंत्र मोटर पाइप केबिल जलकर हुए खाक,5 लाख का नुकसान

0 90

 

कृष्णकांत सोनी सियारमऊ रायसेन

तहसील सिलवानी के अंतर्गत ग्राम पंचायत छीतापार के ग्राम भजिया में सोमवार शाम 5 बजे एक कच्चे मकान में आग लग गई। जिससे मकान में रखा सामान सहित कृधि यंत्र 300 पाइप, कुआइल, भूसा एवं अन्य सामग्री जलकर राख हो गईं जिससे करीब 5 लाख का नुकसान होना बताया जा रहा है। गृहस्वामी रीछु भिलाला व भूरा भिलाला ने बताया कि हम सभी परिवार के लोग खेत मे काम कर रहे तभी अचानक मकान में आग लग गई मकान में आग लगी देख ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया जब तक मकान एवम मकान में रखा गृहस्थी एवम कृषि का सारा सामान जलकर खाक हो गया, हालांकि ग्रामीणो द्वारा दमकल को सूचना दी गई। लेकिन जबतक दमकल घटना स्थल पर पहुंची जब तक पूरा मकान जलकर खाक हो गया आग लगने का कारण शार्ट शर्किट बताया जा रहा है। गृहस्वामी रीछु भिलाला ने बताया कि आग लगने से करीब 5 लाख का नुकसान हुआ। उन्होंने षीघ्र प्रशासन से सर्वे कर सहायता राशि की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811