Let’s travel together.

अपहृता नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में

0 445

सिलवानी रायसेन से देवेश पाण्डेय की रिपोर्ट

5 मार्च को थाना सिलवानी में फरियादी द्वारा रिपोर्ट की थी कि उसकी नाबालिग लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगा ले गया है। रिपोर्ट पर थाना सिलवानी में अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध धारा 363 भादवि का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया था।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा के मार्गदर्शन में एसडीओपी सिलवानी पी.एन.गोयल एवं थाना प्रभारी सिलवानी निरीक्षक माया सिंह के द्वारा पुलिस टीम गठित कर नाबालिग लड़की एवं आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई। दौराने अनुसंधान पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर 06 मॉर्च को नाबालिग लड़की एवं आरोपी रामकृष्ण पिता भागचंद आदिवासी उम्र 22 साल निवासी मेहगवा थाना सिलवानी को आजाद मार्केट से बरामद कर लिया गया।
नाबालिग लडकी की बरामदगी एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सिलवानी माया सिंह, उपनिरीक्षक आरती धुर्वे, उपनिरीक्षक रामसुजान पांडे, आरक्षक अजय की सराहनीय भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811