Let’s travel together.

नासिक में मामूली विवाद में टायर दुकानदार की हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार

144

महाराष्ट्र के नासिक शहर में टायर पंक्चर बनाने वाले एक दुकानदार से कुछ लोगों की मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी। घटना शनिवार देर रात शहर के तपोवन शिवर इलाके में हुई। पुलिस अब तक इनमें से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिसमें एक लड़का भी शामिल है।

जानकारी के मुताबिक, बिहार के रहने वाले 25 वर्षीय पीड़ित गुलाम मोहम्मद रब्बानी टायर पंक्चर ठीक करने की एक छोटी सी दुकान चलाते थे। हमलावर नशे की हालत में उसकी दुकान पर आए और उसे अपने वाहन के टायरों में हवा भरने के लिए कहा। उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया तो उन्होंने उस पर धारदार हथियार से हमला किया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ राहगीरों ने उसे उठाया और अस्पताल पहुंचाया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ राहगीरों ने मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस को सूचना दी और उसे अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन एक अन्य अब भी फरार है

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

जिले में 28 जून से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान     |     विधायक देवेंद्र जैन की आत्मीयता: शिवपुरी मेले में वात्सल्य गृह के बच्चों संग साझा की खुशियां     |     शिवपुरी-पोहरी ओवरब्रिज का काम सुस्त, दो साल बाद भी अधूरा; जनता हलकान       |     शिवपुरी में दुस्साहस: अवैध उत्खनन रोकने गई राजस्व टीम को दी गोली मारने की धमकी       |     सेवा दिवस के रूप में मना उमाशंकर गुप्ता का जन्मदिवस, वैश्य महासम्मेलन ने की सेवा     |     लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय: कोरबा प्रेस क्लब में विधायक अनुज शर्मा ने साझा कीं आपातकाल की भयावह यादें     |     35 से 40 गांवों की सेहत भगवान भरोसे, दीवानगंज अस्पताल में एक डॉक्टर पर पूरा सिस्टम, मरीज इलाज के लिए भटकने को मजबूर     |     जून खत्म होने को, बारिश का इंतजार: दीवानगंज के किसान चिंतित, धान रोपाई अटकी     |     बालमपुर घाटी में बड़ा हादसा टला, चलते-चलते धुआं छोड़ने लगी क्रेन मशीन, कुलहड़िया मोड़ पर बाइक सवार खेत में गिरा     |     नशा मुक्ति रथ ने गांव-गांव पहुंचकर दिया जागरूकता का संदेश, ग्रामीणों को दिलाई नशा छोड़ने की शपथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811