Let’s travel together.

क्या आप भी करते हैं एकादशी का व्रत तो इन नियमों का जरूर करें पालन वरना नहीं मिलेगा पूजा का पूरा फल

76

 साल भर में कुल 24 एकादशी पड़ती हैं। वहीं माह में 2 एकादशी आती है और हर एकादशी का अपना महत्व होता है। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत को बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। जो भी भक्त पूरी श्रद्धाभाव से श्री हरि विष्णु की पूजा करते हैं उन्हें जीवन के कष्टों से मुक्ति मिलती है।

लेकिन क्या आपको पता है कि एकादशी व्रत में कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। इस दिन कुछ नियमों का पालन करना होता है। जिससे की आपको पूजा का पूरा फल मिल सके।

एकादशी व्रत के नियम

सोने से करें परहेज: शास्त्रों के अनुसार, एकादशी व्रत के दिन सुबह के समय देर तक नहीं सोना चाहिए। इस दिन सुबह जल्दी उठकर भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए और व्रत का संकल्प लेना चाहिए।

काले रंग के वस्त्र: मान्यताओं के अनुसार, एकादशी के दिन काले रंग के कपड़े पहनने से परहेज करना चाहिए। एकादशी के दिन काले रंग के कपड़े पहनना अशुभ माना जाता है। इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनना उत्तम माना जाता है।

तुलसी को ना तोड़ना : एकादशी के दिन तुलसी के पत्तों को नहीं तोड़ना चाहिए। इस दिन ना तो लकड़ी तोड़ी जाती है ना ही तुलसी के पत्ते। वहीं जब पूजा में पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है उन्हें एक दिन पहले ही तोड़ कर रख लेना चाहिए।

तामसिक भोजन ना करें: एकादशी के दिन तामसिक भोजन बिलकुल नहीं करना चाहिए, इस दिन सात्विक भोजन करना चाहिए। इसके साथ ही इस दिन मांस-मदिरा से भी दूर रहना चाहिए।

ये हैं साल भर की मुख्य एकादशी

साल भर में जो एकादशी मनाई जाती हैं उनमें कुछ मुख्य एकादशियां हैं निर्जला एकादशी, अचला एकादशी, पापमोचनी एकादशी और षटतिला एकादशी आदि शामिल हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम का हुआ आयोजन      |     कयामपुर में बाघ का हमला: किसान की गाय का शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     गढ़ी वन क्षेत्र में सागौन तस्करों पर कार्रवाई: 60 हजार की लकड़ी के साथ वाहन मालिक व साथी गिरफ्तार     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम में एसडीएम ने दिए सफलता के मंत्र, छात्रों को मिला कैरियर मार्गदर्शन     |     किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन ने सौंपा ज्ञापन, विभिन्न मांगों पर कार्रवाई की मांग     |     बेगमगंज क्षेत्र में कई गांव में ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811