Let’s travel together.

स्वच्छता का सर्वेक्षण करने पहुंची नप टीम

0 573

साँची रायसेन से देवेंद्र तिवारी

सांची के बाजार में लगातार स्वच्छता अभियान अंतर्गत स्वच्छ बनाए रखने के लिए नगर परिषद स्वच्छता टीम लगातार गंदगी फैलाने वाले लोगों को चेतावनी देने के साथ स्वच्छ बनाए रखने की अपील भी की जा रही है इसी कड़ी में आज नगर परिषद स्वच्छता अधिकारी उपयंत्री अचल शिवहरे ने बस स्टैंड परिसर का अपनी टीम के साथ निरीक्षण किया तथा जिन दुकानदारों ने गंदगी फैलने से रोकने के लिए डस्टबिन की व्यवस्था की उन लोगों की स्वच्छता टीम ने प्रशंसा भी की तथा जिन लोगों ने

लापरवाही बरती उनके विरुद्ध कार्रवाई की बात भी की गई नगर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए नगर परिषद प्रशासन लगातार प्रयास रत है इस अवसर पर श्री शिवहरे ने सभी दुकानदारों को गीला सूखा कचरा अलग अलग रखने की समझाइश दी तथा सड़क पर कचरा न फैंके उन्होंने बताया कि लगातार तीन दिन से दुकानदारों को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की जा रही है परन्तु दुकानदारों द्वारा लगातार लापरवाही बरती जा रही है अब दुकानदारों के विरुद्ध गंदगी करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी । नगर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रशासन कृतसंकल्पित है हालांकि इस के पूर्व नप प्रशासन ने स्वच्छता बनाए रखने पर दुकानदारों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया था अब वही प्रशासन उन दुकानदारों के विरुद्ध गंदगी करने पर कार्रवाई करते नहीं थक रहा है तब पूर्व में सम्मानित किए जाने की कल ई भी खुलती दिखाई देने लगी है हालांकि सम्मानित किए जाने के वक्त से ही लोग चर्चा करते दिखाई नजर आने लगे थे हालांकि स्वच्छता बनाए रखने प्रयास तो जारी है परन्तु इस नगर में स्वच्छता मिशन मात्र दिखावा ही साबित हो रहा है स्वच्छता के नाम पर सरकारी राशि की बलि चढ़ रही हैं । स्वच्छता बनाए रखने नगर वासियों को जागरूक करने की जरूरत मेहसूस की जा रही है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम का हुआ आयोजन      |     कयामपुर में बाघ का हमला: किसान की गाय का शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     गढ़ी वन क्षेत्र में सागौन तस्करों पर कार्रवाई: 60 हजार की लकड़ी के साथ वाहन मालिक व साथी गिरफ्तार     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम में एसडीएम ने दिए सफलता के मंत्र, छात्रों को मिला कैरियर मार्गदर्शन     |     किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन ने सौंपा ज्ञापन, विभिन्न मांगों पर कार्रवाई की मांग     |     बेगमगंज क्षेत्र में कई गांव में ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811