Let’s travel together.

कुबेरेश्वरधाम पर निशुल्क रुद्राक्ष वितरण का श्रीगणेश, श्रद्धालुओं को नहीं हो परेशानी इसके लिए बनाए नौ काउंटर

0 173

अनुराग शर्मा सीहोर

जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा के आदेश अनुसार गत दिनों शिव महापुराण के अभिमंत्रित रुद्राक्ष का वितरण मासिक शिव चतुर्दशी से श्रीगणेश कर दिया है। यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं हो इसके लिए नौ काउंटरों का निर्माण किया गया है। इन काउंटरों से क्रम अनुसार श्रद्धालुओं को रुद्राक्ष का वितरण किया जाएगा। बुधवार को रुद्राक्ष वितरण के पहले विठलेश सेवा समिति की ओर से यहां पर उपस्थित पंडित विनय मिश्रा, समीर शुक्ला सहित अन्य ने रुद्राक्ष वितरण का श्रीगणेश किया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए समिति के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कानून व शांति व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं के लिए पुलिस बल की ड्यूटी लगाई है। कुबेरेश्वरधाम पर पर्याप्त पार्किंग के लिए स्थान, वाहनों के आवागमन, बैरिकेटिंग, आने वाले श्रद्धालुओं की बैठक व्यवस्था, पेयजल, शौचालय सहित अन्य समुचित व्यवस्था की गई है। रुद्राक्ष वितरण में श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत नहीं हो इसके लिए एक-एक हजार फीट की नौ लाइनों के अलावा नौ काउंटरों का निर्माण किया गया है, इन काउंटरों से रुद्राक्ष क्रम अनुसार श्रद्धालुओं को बांटे जाएंगे। आठ काउंटर सामान्य श्रद्धालु के अलावा एक काउंटर से विशेष रूप से दिव्यांग लोगों के लिए बनाया गया है। जिससे आसानी से श्रद्धालुओं को रुद्राक्ष मिल सके।
सुबह दस बजे से पांच बजे तक किया जाएगा रुद्राक्ष का वितरण
निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में बुधवार से वितरण होने वाले रुद्राक्ष वितरण के लिए व्यवस्थापक समीर शुक्ला ने बताया कि इन काउंटरों पर दो दर्जन से अधिक सेवादारों को लगाया गया है, इसके अलावा यहां पर धूप और बारिश से बचने के लिए टीन शेड आदि की व्यवस्था की है। नौ लाइनों में आठ-नौ से अधिक श्रद्धालुओं को क्रम अनुसार एक बार में रुद्राक्ष वितरण किया जाएगा। सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक प्रतिदिन अभिमंत्रित रुद्राक्षों का वितरण निशुल्क किया जाएगा।
भोजन प्रसादी के साथ नियमित रूप से किया जा रहा शीतल पेयजल का वितरण
जानकारी के अनुसार यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए समिति के द्वारा भोजन प्रसादी के अलावा दोपहर में शीतल पेय का वितरण किया जा रहा है। बुधवार को शिव चतुर्दशी पर खिचडी की प्रसादी का वितरण किया गया था। इस मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने रुद्राक्ष के साथ प्रसादी ग्रहण की। ज्येष्ठ मास में कई महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार मनाए जाते हैं। इन्हीं में से एक ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन मनाया जाने वाला मासिक शिवरात्रि व्रत है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना करने से साधक को विशेष लाभ मिलता है और दांपत्य जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो जाती है। साथ ही जीवन में अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिलाओं को मंहगाई के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए : पवित्र कौर     |     मुख्यमंत्री पहुंचे कुंवरगढ़ महोत्सव में कहा पुनः कुंवरगढ़ के नाम से पहचाना जाएगा     |     अंबाडी और कयामपुर में आग का कहर, आकाशीय बिजली और शॉर्ट सर्किट से फसलें खतरे में, ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ     |     बालमपुर घाटी बनी हादसों की घाटी,15 दिन में चौथी दुर्घटना     |     भाजपा जिला कर्यालय में पार्टी की कामकाजी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित     |     अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का गैरतगंज में भव्य स्वागत     |     गढ़ी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,एक वर्ष पहले बनकर अब तक नहीं हुआ उद्घाटन,बंद ताले तोड़कर घुसे चोर     |     भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न     |     धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण बेलगाम,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी उद्योग फैला रहे प्रदूषण,जनता हलाकान     |     राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811