Let’s travel together.

कच्ची शराब पर आबकारी पुलिस की दबिश,07 आरोपी गिरफ्तार,09 प्रकरण बनाये गए

0 107

FILE PHOTO
रायसेन। कलेक्टर श्री अरविन्द कुमार दुवे के निर्देश पर प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त, पंकज कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में वृत रायसेन में राहुल नगर में पुरानी बस्ती ग्राम शेडोरा, ग्राम राधा, ग्राम टोला बिलेटा में दबिश कार्यवाही की गई

जिसमें 09 प्रकरण दर्ज किये गये, 07 आरोपी क्रमशः श्याम सिंह आ० पुरन सिंह बैरागी, कमला बाई पत्नि हिम्मत सिंह बैरागी, धर्मेन्द आ० हिम्मत सिंह बैरागी, पप्पी बाई पत्नि भगवानदास बैरागी, लखन आ० निर्पत बंजारा, कमरी बाई पत्नि गुलाब बंजारा, एवं लीला बाई पत्नि रजका भील को गिरफ्तार किया गया ।

पंजीबद्ध प्रकरणों में अवैध हाथ भट्टी कच्ची मदिरा 23 लीटर एवं महुआ लाहन 1000 किलोग्राम जप्त कर ( जप्तशुदा मदिरा की अनुमानित कीमत 1,50,000) आरोपियों के विरूद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध चालान सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने की कार्यवाही प्रचलन में है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल श्री पटेल     |     रायसेन जिले के बाड़ी नगर में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित     |     निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 36 से अधिक युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन     |     रायसेन किसान महाकुम्भ की तैयारी,केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811