देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल
भोपाल का गौरव दिवस एक जून को मनाया जाना है, इसके लिए महापौर मालती राय, कलेक्टर आशीष सिंह सभापति किशन सूर्यवंशी ,आयुक्त भोपाल म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन केवीएस चौधरी कोलसानी ने संयुक्त रूप से भोपाल के रहवासी संघों के साथ रविंद्र भवन में बैठक आयोजित की। बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि भोपाल का गौरव दिवस जन सहभागिता, सहयोग और आमजन का आयोजन बने इसलिए जिले के सभी संस्थाओं, संघों, समाज, धर्मगुरुओं को जोड़ने के लिए इस चर्चा का आयोजन किया जा रहा है। सभी लोग इस आयोजन से जुड़े और नव उत्साह के साथ भोपाल गौरव दिवस मनाया जाए जिससे यह सबका अपना उत्सव लगे। भोपाल गौरव दिवस पर दो दिवसीय आयोजन किया जायेगा जिसमें नौका दौड़, मैराथन, सांस्कृतिक कार्यक्रम स्वच्छता योद्धा का सम्मान आदि किया जाएगा। आम जनता की सहभागिता के लिए 31 मई बार 1 जून को आयोजन किया जाएंगे। जिसमें सभी लोग सहभागिता करेंगे। महापौर मालती राय ने कहा कि भोपाल का गौरव दिवस प्रदेश में अपनी पहचान बनाएं इसके लिए प्रयास किया जा रहा हैं । कार्यक्रम का सबसे बेहतर आयोजन किया जाएगा। इसके लिए शहर में जगह – जगह आयोजना किए जाएंगे। सभापति सूर्यवंशी ने कहा कि भोपाल की सांस्कृतिक विरासत को संभालने और बच्चों युवाओं को बताने के लिए गौरव दिवस का आयोजन एक महत्वपूर्ण पड़ाव है इससे हम अपनी गौरवशाली परंपरा, इतिहास को अगली पीढ़ी तक पहुंच सकते है। इसका आयोजन जन सहयोग और सहभागिता से किया जाना चाहिए इसके लिया सभी लोग आगे आ रहे है। रहवासी संघों के उत्साह से भोपाल का गौरव दिवस प्रदेश का एक महत्वपूर्ण आयोजन होगा। बैठक में रहवासी संघों ने भी अपने विचार और सहमति प्रकट की। रहवासी संघों ने संयुक्त विचार अनुसार विशेष सफाई व्यवस्था की जाय सभी लोग स्वच्छता योद्धा के साथ मिलकर सफाई करे। शहर में मुख्य स्थान पर भव्य आतिशवाजी का आयोजना किया जाए।
गौरव दिवस का लोगो जारी किया जाए सभी गाड़ियों और और घरों में उसको प्रदर्शित किया जाए। सभी चौराहो पर विशेष लाइटिंग और दीप प्रज्जवलन की व्यवस्था की जाए। जिले के सभी स्टेंड और हाकर्स कॉर्नर को सजाया जाएगा।
स्कूल कालेज के बच्चो को सहभागिता को सामलित किया जाए। शहर में जगह – जगह बंधनवार सजाए जाए, रंगोली सजाई जाए और एक समान लाइटिंग की व्यवस्था हो।सभी घरों में दोनो दिन शाम के समय दीपक जलाये जाए, सोशल मीडिया पर हेस्टेक अभियान “मेरा गौरव मेरा भोपाल” चलाया जाए। इस प्रकार के कई सुझाव रहवासी संघों की ओर से आए है इसके साथ ही नगर निगम और प्रशासन ने भी अपने विचार और योजना को सभी को बताया।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।