Let’s travel together.
nagar parisad bareli

नगर पालिका में वर्चुअल बैठक कर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ली तैयारियों की जानकारी

0 188

 

अनुराग शर्मा सीहोर

देवी लोक महोत्सव को लेकर 30 मई को निकाली जाएगी शहर में भव्य चुनरी यात्रा-नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर
सीहोर। मंगलवार को दोपहर में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नगर पालिका में वर्चुअल बैठक कर जिले के सलकनपुर स्थित विजयासन माता धाम में 29 से 31 मई तक होने वाले 3 दिवसीय देवी लोक महोत्सव की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर प्रमुख रूप से विधायक सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, एसडीएम अमन मिश्रा, सीएमओ योगेन्द्र पटेल सहित बड़ी संख्या में पार्षद और क्षेत्रवासी मौजूद थे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर ने बताया कि हमारे जिले में प्रसिद्ध विजयासन माता धाम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आदेश अनुसार हमारे शहर में देवी लोक महोत्सव को क्षेत्रवासी आस्था और उत्साह के साथ मनाऐंगे। नगरीय स्तरीय मुख्य कार्यक्रम के दौरान शहर में भव्य चुनरी यात्रा के अलावा यात्रा में शामिल परिवार मेरे घर की मिट्टी माँ के चरणों में अर्पित के अंतर्गत अपने घर से एक शिला (ईंट) लेकर आएंगे, जिसका उपयोग देवी लोक निर्माण में किया जाएगा। यात्रा मार्ग में अलग-अलग समाज, संस्थाओं द्वारा भव्य रूप से मंच बनाकर स्वागत आदि किया जाएगा। इस संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वर्चुअल रूप से बैठक कर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि आगामी 29 मई को होने वाली प्रतियोगिताओं में पुरस्कार की राशि में इजाफा भी किया है, अब प्रथम पुरस्कार की राशि डेढ़ लाख, दूसरा पुरस्कार की राशि एक लाख और तीसरा पुरस्कार 51 हजार रुपए किया गया। महोत्सव में लाड़ली बहनों के समूह द्वारा भजन और गरबे की प्रस्तुति होगी। माँ नव दुर्गा पंडाल में देवी के 9 रूप की मूर्तियाँ लगाई जाएंगी। साथ ही चौंसठ योगिनी की प्रदर्शनी भी लगेगी। धर्मगुरूओं के प्रवचन, गायत्री परिवार, संस्कृत विद्यालय के विद्यार्थियों के उद्बोधन होंगे। महोत्सव स्थल पर स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित सामग्री के स्टाल, स्थानीय वन और जनजातीय कला पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी परिवार सहित इस आयोजन में शामिल होंगे। सीहोर जिले में स्थित सलकनपुर धाम बेहद प्रसिद्ध तीर्थ स्थल हैं, जहां दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। ऐसे में इस आयोजन को भव्य बनाने की तैयारियां की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811