Let’s travel together.
nagar parisad bareli

महाकोशल के नरसिंहपुर डिंडौरी व अनूपपुर पांचवीं के टाप थ्री व टाप 10 में छठवें स्थान पर मंडला

45

पांचवी और आठवीं कक्षा के बोर्ड एग्जाम के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं। महाकोशल के नरसिंहपुर, डिंडौरी व अनूपपुर जिले पांचवीं के टाप थ्री में व टाप 10 में छठवें स्थान पर मंडला जिला शामिल हैं। जबलपुर जिले के 63819 बच्‍चों ने परीक्षा दी थी। नतीजे सबसे पहले भोपाल में स्कूल शिक्षा मंत्री ने घोषित किया। उसके बाद आनलाइन परिणाम जारी हुए। 5 वीं के परिणाम में प्रदेश में 41 में नंबर से जबलपुर तथा आठवीं कक्षा में 47 में नंबर पर जबलपुर का स्थान मिला है। जबलपुर में कक्षा पांचवी का 76.07 व 8वी में 64.29 प्रतिशत रिजल्ट आया है।

जबलपुर में 2531 निजी और सरकारी स्कूल के विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, लगभग एक दशक बाद यह बोर्ड परीक्षा फिर से प्रारंभ हुई थी। अब इसके नतीजे आने वाले हैं। कक्षा पांचवी में 32207 बच्चों ने परीक्षा दी वही कक्षा आठवीं में 31612 विद्यार्थी शामिल हुए थे। जिला शिक्षा केंद्र द्वारा परीक्षा के लिए 299 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे इस परीक्षा में कई बार केंद्रों में प्रश्न पत्र तय संख्या से कम पहुंचे जिसके कारण विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा पेपर लिख कर भी कुछ मामले सामने आए थे। राज शिक्षा केंद्र में ऐसे में कुछ पेपरों को निरस्त कर नई तिथि में परीक्षा ली थी।

63819 कुल बच्चे

5वी में 32207

8वी 31612

स्कूल 2531 निजी और सरकारी

299 एग्जाम सेंटर

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811