Let’s travel together.

30 हजार मासिक कमाई में करोड़ों की संपत्ति जुटाने वाली महिला सहायक इंजीनियर बर्खास्त

83

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस हाउसिंग कार्पोपोरेशन में प्रभारी सहायक यंत्री (संविदा) हेमा मीणा को बर्खास्त करने की सूचना है। जल्‍द ही इसके औपचारिक आदेश जारी हो सकता है। एक दिन पहले ही लोकायुक्त् ने आय से अधिक संपत्‍ति के मामले में आरोपित महिला सहायक इंजीनियर के यहां छापा मारा था। लोकायुक्‍त से मिली जानकारी के मुताबिक छापे के दौरान यह पाया गया कि 13 साल की नौकरी में आरोपित ने आय से 332% गुना ज्यादा प्रॉपर्टी बना ली। उनकी मंथली सैलरी 30 हजार रुपए महीना है।

गुरुवार सुबह भोपाल से 19 किलोमीटर दूर उनके बिलखिरिया स्थित आवास, फार्म हाउस और ऑफिस पर लोकायुक्त ने छापा मारा था। अब तक 7 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी मिल चुकी है। लोकायुक्त टीम का मानना है कि प्रॉपर्टी का मूल्यांकन करने में दो दिन लग सकते हैं। संविदा अधिकारी की रईसी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने घर पर 30 लाख रुपए का LED TV लगा रखा था। उसके आलीशान फार्महाउस में अच्‍छी नस्‍ल की 70 से ज्‍यादा गायें और 65 डाग्‍स मिले थे। इनमें कई महंगे ब्रीड के डॉग हैं। इनके लिए रोटी बनाने के लिए ढाई लाख रुपए की मशीन है।

बंगले में बनवाएगए बड़े से गैराज में थार जैसी महंगी गाड़ी, कृषि वाहन, लोडिंग वाहन समेत 20 वाहन मिले। इनमें दस कारें थी। लग्जरियस लाइफ की शौकीन हेमा खुद को रसूखदार बताती थी। बंगले के कर्मचारियों से बात करने के लिए वॉकी-टॉकी का यूज करती थी। उसने बंगले में जैमर लगा रखा है। 20 हजार वर्ग फीट जमीन पर यह आलीशान बंगला हेमा ने पिता के नाम बनवाया है। इसकी लागत 01 करोड़ रुपए है।

इतना ही नहीं, भोपाल, रायसेन और विदिशा के कई गांवों में जमीन के दस्तावेज मिले हैं। हार्वेस्टर, धान बुवाई मशीन, ट्रैक्टर और खेती में काम आने वाले इंस्ट्रूमेंट खरीदी के भी डॉक्यूमेंट्स बरामद हुए हैं। बंगले से पुलिस हाउसिंग बोर्ड का सरकारी सामान भी मिला है। टीम इसे क्रास-चेक करा रही है।

लोकायुक्त एसपी मनु व्यास ने बताया कि हेमा मीणा के खिलाफ 2020 में आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिली थी। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

एक एवं दो फरवरी को सांसद खेल महोत्सव का होगा समापन,की जा रही व्यापक तैयारियां     |     फाइव डे बैंक वर्किंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों की हड़ताल से हजारों ग्राहक हुए परेशान, दिनभर गेटों पर लटके रहे ताले      |     भारत पर्व पर देशभक्ति गीत एवं लोकनृत्य की प्रस्तुति: हुआ रंगारंग कार्यक्रम     |     हर्षोल्लास , देशभक्ति एवं गरिमामय ढंग से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस,सागर में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया झंडावंदन,परेड की सलामी ली     |     आर-सेटी), रायसेन में 77वां गणतंत्र दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मनाया     |     पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत की पहल से बम्होरी में तीन दिन से जारी आंदोलन समाप्त, बाजार पुनः खुला     |     77वां गणतंत्र दिवस समारोह  धूमधाम से मनाया, मुख्य मंत्री के संदेश का हुआ वाचन     |     जिला बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड कार्यालय भवन पर ध्वजारोहण     |     सतलापुर में कथित धर्मांतरण की कोशिश, पुलिसपहुंची, विहिप का हंगामा      |     राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर राजोद मंडल में हिंदू सम्मेलन सम्पन्न , समरसता भोज का हुआ आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811