ट्रेक्टर-ट्राली गिरे 10 फिट गहरी खाई में,ड्राइबर सहित ट्रेक्टर पर बैठे दो लोग बाल बाल बचे
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर अज्ञात ट्रक ने भूसे से भरे ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर ट्राली रोड के नीचे 10 फिट गहरी खाई में जाकर पलट गए
प्राप्त जानकारी के अनुसार बदनपुर जिला विदिशा से ट्रैक्टर ट्राली भूसा भरकर भोपाल जा रहा था ट्रैक्टर ट्राली पर रोहित अहिरवार पिता मांगीलाल अहिरवार निवासी बदनपुर, राहुल अहिरवार पिता हरिराम अहिरवार ग्राम बदनपुर बैठे हुए थे जैसे ही ट्रैक्टर ट्राली डोलाघाट हनुमान मंदिर नाना ढाबा के पास पहुंचे विदिशा की तरफ से आ रहे अज्ञात ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर ट्राली को अपनी चपेट में ले लिया ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मारते हुए ट्रक भाग गया जबकि ट्रैक्टर ट्राली रोड के नीचे 10 फीट गहरी खाई में जाकर पलट गए गनीमत रही कि ट्रैक्टर ट्राली पर बैठे दोनों व्यक्ति सकुशल बच गए नहीं तो एक बड़ी अनहोनी हो सकती थी ट्रैक्टर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया जबकि ट्रॉली में भरा भूसा खाई में जाकर बिखर गया