सुरेन्द्र जैन सांकरा निको /धरसीवा
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धरसीवा ने अध्य्क्ष दुर्गेश वर्मा के नेतृत्व में गुरुवार की शाम ईडी के दुरुपयोग पर भाजपा और केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धरसीवा के द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भारतीय जनता पार्टी ईडी के माध्यम से परेशान बदनाम करने की कोशिश की जा रही है जिसके विरोध में भाजपा का धरसीवा मुख्यालय में भाजपा के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला दहन किया गया इसमें प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष उधो राम वर्मा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकित वर्मा नगर पंचायत अध्यक्ष ढालेंद्र वर्मा उपाध्यक्ष अनिल बघेल पार्षद बसंत रजक गोलू भतरिया सुरेश साहू सेक्टर प्रभारी आशीष वर्मा तुकाराम साहू सरपंच वहीदा खान सतीश रात्रे उपसरपंच साहिल खान मोहन साहू भगवानी डेहरिया उपाध्यक्ष राजू सायतोड़े अमजद खान कलानाथ गायकवाड धनवार बारले भगवती बंजारे लोकेश मिश्रा रवि लहरी एवं काग्रेस पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल हुए