Let’s travel together.
nagar parisad bareli

उन्हेल में नकली मावा बनाते पकडा,डेयरी में बन रहा था बनस्पति घी से मावा

0 46

 

231 किलो मावा ,17.6 किलो वनस्पति घी , 10.58 किलो क्रीम जप्त

9 नमूने जांच हेतु प्रयोगशाला में भेजे

हेमेन्द्रनाथ तिवारी उज्जैन 

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल ने खजुरिया खाल पगारिया स्टेण्ड, उन्हेल स्थित माँ भवानी डेयरी फार्म पर छापामार कार्यवाही की। मौके पर वनस्पति मिलाकर मावा बनते पाया गया। खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा मौके पर बनते पाये गये एवं 09 ट्रे में रखे हुए मावा में से 05 मावा के नमूनें, 01 केन में रखी गयी क्रीम में से क्रीम का नमूना, 02 प्लास्टिक के टब में रखे गये घी में से घी का नमूना एवं प्लास्टिक के टब, प्लास्टिक की बालटी एवं 15 लीटर प्लास्टिक टीन में रखे गये वनस्पति में से नमूनें संग्रहित कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला जांच हेतु भेजे।मौके पर संग्रहित 231 किलोग्राम मावा, 17 किलो 600 ग्राम वनस्पति, 22 किलोग्राम घी, 65 लीटर दूध, 10 किलो 580 ग्राम क्रीम को जप्त किया गया।
राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात् नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बी डी शर्मा ने बतायाकि उक्त कार्रवाई कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम के आदेश पर अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी अनुकूल जैन के निर्देशन में नायब तहसीलदार नागदा नवीन छलोत्रे के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल ने 9 मई की रात्रि में की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811