Let’s travel together.

गौठानो में गोबर खरीदी की मात्रा में करें वृद्धि

0 63

नरवा,गरुवा,घुरवा और बाड़ी की समीक्षा बैठक में कलेक्टर के निर्देश

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

रायपुर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा,गरुवा,घुरवा और बाड़ी की समीक्षा बैठक में गौठानो में गोबर खरीदी की मात्रा में बृद्धि लाने के निर्देश दिए।
राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत जिले में हो रहे कार्यो की मंगलबार को कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने कलेक्टोरेट के रेडक्रास सभाकक्ष में समीक्षा की।
गोबर खरीदी में लाएं तेजी
सर्वप्रथम गोधन न्याय योजना के तहत जिले में गोबर खरीदी और वर्मी कम्पोस्ट निर्माण एवं विक्रय के संबंध में विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि जिले के सभी गौठानो में नियमितरूप से गोबर की खरीदी सुनिश्चित करें और इसके भुगतान में अनावश्यक विलम्ब न हो।वर्मी कम्पोस्ट निर्माण के लिए बनाए गए टांको में गोबर की पर्याप्त मात्रा के लिए गोबर खरीदी में वृद्धि करने के निर्देश दिए।इसके साथ यह भी ध्यान रखे कि वर्मी कम्पोस्ट का उठाव कार्य भी समय पर पूर्ण हो इसके लिए संबंधित अद्धिकारियो को निर्देश दिए।
पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश
कलेक्टर डॉ. भुरे ने जिले के सभी गौठानो मे पानी की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करने पीएचई को निर्देशित किया।उन्हीने कहा कि नलकूप के बाद भी यदि पानी की समस्या होती है तो इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था करें।इसी तरह बाड़ियों में भी पर्याप्त पानी की व्यवस्था हो।उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि बाड़ियों का नियमित निरीक्षण-परीक्षण करें।समूह की महिलाओं को आवश्यक बीज की व्यवस्था भी उपलब्ध कराएं।इसी तरह जिन गौठानो में मत्स्य पालन की व्यवस्था है वहाँ समूहों को मत्स्य पालन के लिए आवश्यक बीज की ब्यवस्था करने के निर्देश मत्स्य विभाग को दिए।
भूजल स्तर सुधारने के निर्देश
समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जिले में भू-जल स्तर में आवश्यक सुधार करने के लिए नरवा जीर्णोद्धार का कार्य किया जा रहा है।जिले में नरवा में विभिन्न सरंचना स्वीकृत किये गए है।इन स्वीकृत सरंचना कार्यो को यथाशीघ्र पूर्ण करने कहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811