Let’s travel together.

कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में किया नारी सम्मान योजना का शुभारंभ

0 65

 

कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को 1500 रू. प्रतिमाह,और 500 रू. में गैस सिलेण्डर दिया जायेगा: कमलनाथ

शिवराज जी के दोनों हाथ व्यस्त हैं,एक अत्याचार में दूसरा भ्रष्टाचार में: कमलनाथ

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की ब्रांड
एंबेसेडर पर्वतारोही मेघा परमार हुई कांग्रेस में शामिल

छिंदवाड़ा।जब नारी सम्मान योजना को हमने भोपाल में तय किया तो प्रश्न यह उठा कि इसका उद्घाटन कहां हो? कई लोगों ने अलग-अलग जिलों के नाम सुझाए परंतु मैंने निर्णय लिया कि मैं ऐसे जिले में इस महत्वपूर्ण योजना का शुभारंभ करूंगा जिस जिले को मैंने अपना जीवन समर्पित किया। इसलिए हमने इस योजना के उद्घाटन के लिए छिंदवाड़ा का चुनाव किया, मैंने जीवन में बहुत सी बड़ी-बड़ी सभाओं को संबोधित किया है परंतु आज जितनी बड़ी संख्या में हमारी माताएं-बहनें यहां उपस्थित हुई, मैं हृदय से सभी का आभारी हूं। मध्यप्रदेश का नाम गौरवान्वित करने वाली पर्वतारोही मेघा परमार ने आज कांग्रेस में प्रवेश किया मैं उनका स्वागत करता हूं। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज गृह क्षेत्र छिंदवाड़ा के परासिया में भव्य सुंदर कांड के पाठ के आयोजन के साथ कांग्रेस पार्टी की नारी सम्मान योजना का शुभारंभ करते हुये अपने संबोधन में यह बातें कही।
श्री कमलनाथ ने कहा कि आप सभी के आशीर्वाद से मैंने अपने जीवन के 40 साल संसद में बिताए। मैं संसद में अन्य सांसदों से यह बात कहता था कि आप यहां तक जनता का वोट प्राप्त करके पहुंचे हैं, परंतु मैं छिंदवाड़ा की जनता का प्यार और विश्वास लेकर यहां तक आया हूं और यही आपका प्यार और विश्वास मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।
श्री कमलनाथ ने कहा कि हमारी माताएं-बहने देश के सामाजिक मूल्यों को भली-भांति समझती हैं और हमारा देश सामाजिक मूल्यों पर ही टिका हुआ है, इसलिए आप सब पर बड़ी जवाबदारी है। केवल अपना घर मत देखिएगा यह भी देखना है आपको कि हम आने वाले पीढ़ियों को कैसा मध्यप्रदेश सौंपना चाहते हैं।


श्री कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिलाओं को सम्मान दिया है, 2023 में मप्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को 1500 रू. प्रतिमाह और 500 रू. में घरेलू गैस सिलेण्डर दिया जायेगा। कांग्रेस पार्टी जो कहती है वह करती है, ये घोषणा नहीं हमारा वचन है। देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी बनी, देश की पहली महिला राष्ट्रपति कांग्रेस ने श्रीमती प्रतिभा पाटिल को बनाया, कांग्रेस ने महिला आरक्षण का कानून कांग्रेस ने बनाया, जब मैं मुख्यमंत्री था तो हमने विधवा पेंशन को बढ़ाने का कार्य किया, हमने घरेलू हिंसा पर कानून बनाया।


श्री कमलनाथ ने कहा कि आज प्रदेश की क्या स्थिति है क्या यह सरकार और शिवराज सिंह जी हमारे बेरोजगार नौजवानों की आवाज सुन सकते हैं? इनके कान बंद हैं, क्या यह किसानों की हालत देख सकते हैं? इनकी आंखें बंद हैं। प्रदेश की समस्याओं पर आंख नहीं चलती, कान नहीं चलते, परंतु शिवराज जी का मुंह बहुत चलता है। आज 18 वर्षों बाद शिवराज जी को लाडली बहनों की याद आई है, किसलिए आयी हैं? वे अपने पाप धोने के लिए इस योजना को लेकर आए हैं, जो उन्होंने अन्याय किया है प्रदेश के नौजवानों के साथ किसानों के साथ और माताएं बहनों के साथ उन पापों को धोने के लिए आज योजनाएं लेकर आनी पड़ी। शिवराज जी के दोनों हाथ आजकल व्यस्त हैं, एक हाथ अत्याचार में, दूसरा हाथ भ्रष्टाचार में व्यस्त है।
श्री कमलनाथ ने कहा कि शिवराज जी आजकल जगह-जगह जा रहे हैं, घोषणा मशीन बन चुके हैं, झूठ बोलने की मशीन बन चुके हैं, मुख्यमंत्री तो है ही परंतु आजकल शिलान्यास मंत्री भी बने हुए हैं, भूमि पूजन मंत्री भी बने हुए हैं।


पर्वतारोही मेघा परमार ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद कहा कि यदि श्री कमलनाथ जी नहीं होते तो शायद मैं माउंट एवरेस्ट फतह नहीं कर पाती, उन्होंने मेरी बहुत मदद की। कमलनाथ जी ने फिल्मी अभिनेत्रियों की जगह मुझ जैसी एक किसान की बेटी को ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान की ब्रांड एंबेसडर बनाया।
श्री कमलनाथ द्वारा कांग्रेस की नारी सम्मान योजना के शुभारंभ अवसर पर छिंदवाड़ा सांसद नकुल नाथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती प्रिया नाथ, छिंदवाड़ा जिले के समस्त कांग्रेस विधायक गण, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विश्वनाथ ओकते, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीपक सक्सेना, गंगा प्रसाद तिवारी समेत हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या मंे जिले की महिलाएं उपस्थित थीं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भक्तिमय माहौल में हुआ श्रीमद भागवत कथा का भव्य समापन     |     शिवपुरी के एक घर में घुस आए मिस्टर मगरमच्छ, मच गई अफरातफरी     |     तीन साल पहले हुई लव मैरिज, अब किया सुसाइड, डेढ़ साल की बच्ची अनाथ हुई     |     रायसेन पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के तबादले, नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं     |     भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न     |     अप्रैल में इस दिन से खत्म होगा खरमास, शुरू होंगे शादी-विवाह     |     चूनापत्थर खंदानो और क्रेशर की जाँच,चार क्रेशर सील     |     महुआ बीनने गए ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, हमले में भालू ने ग्रामीण का पूरा चेहरा खा लिया     |     भंडारण की व्यवस्था नहीं, खरीदी में देरी, गेहूं-चना औने-पौने दाम में बेचने को मजबूर किसान     |     पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811