Let’s travel together.

ग‍िरावट आने के बाद सोने-चांदी की कीमतों में फ‍िर आई तेजी

122

सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने-चांदी के रेट में ग‍िरावट आने के बाद अब फ‍िर से इसमें तेजी देखी जा रही है. प‍िछले तीन महीने सोने-चांदी के रेट में चल रही उठा-पटक के बीच मंगलवार को इसमें तेजी आई. मंगलवार को सर्राफा बाजार और मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) दोनों पर ही तेजी देखी गई. अगर आपका ज्‍वैलरी खरीदने का प्‍लान है आपको पहले से काफी ज्‍यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे.

MCX पर सोने-चांदी में म‍िला-जुला रुख

मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मंगलवार को सोने और चांदी के रेट में म‍िला-जुला रुख देखा गया. सुबह के समय MCX पर दोनों कीमती धातुओं ने तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की. लेक‍िन दोपहर के समय चांदी के रेट में ग‍िरावट देखने को म‍िली. एमसीएक्‍स (MCX) पर मंगलवार दोपहर के समय सोना 165 रुपये की तेजी के साथ 61062 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर और चांदी 79 रुपये टूटकर 77325 रुपये प्रत‍ि क‍िलो पर ट्रेड कर रही है. इससे पहले मंगलवार को सोना 60927 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम और चांदी 77079 रुपये प्रत‍ि क‍िलो पर बंद हुई.

सर्राफा बाजार के रेट में तेजी

सर्राफा बाजार का भाव रोजाना इंडिया बुलियंस एसोसिएशन (https://ibjarates.com) की तरफ से जारी क‍िया जाता है. मंगलवार दोपहर के समय जारी क‍िए गए रेट के अनुसार सोना 201 रुपये की तेजी के साथ 61370 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर आ गया. वहीं, चांदी 30 रुपये टूटकर 76285 रुपये प्रत‍ि क‍िलो के स्‍तर पर पहुंच गया. इससे पहले सोमवार को चांदी 76315 रुपये पर और सोना 61169 रुपये के स्‍तर पर बंद हुआ था.

80000 रुपये हो सकती है चांदी

मंगलवार को 23 कैरेट वाला सोना 61125, 22 कैरेट वाला सोना 56214 रुपये और 20 कैरेट वाला गोल्‍ड 46027 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर पहुंच गया. सोने-चांदी की कीमत में प‍िछले कुछ समय से उठा-पटक चल रही है. फ‍रवरी में सोने के रेट ग‍िरकर 55000 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर पहुंच गए थे. जानकारों का कहना है क‍ि द‍िवाली पर सोने का रेट 65,000 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम और चांदी 80,000 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम तक जा सकती है.

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल श्री पटेल     |     रायसेन जिले के बाड़ी नगर में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित     |     निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 36 से अधिक युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन     |     रायसेन किसान महाकुम्भ की तैयारी,केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811