Let’s travel together.

सिलथरा में गंगा–जमुनी तहज़ीब की अनूठी मिसाल, मुस्लिम बहुल क्षेत्र में गूंज रही वेद–मंत्रों की ध्वनि

0 153

– शुरू हुआ सात दिवसीय श्रीराम महायज्ञ

शरद शर्मा ,बेगमगंज रायसेन 

सिलथरा गांव से आज एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो भारत की असली पहचान… गंगा–जमुनी तहज़ीब को पूरे गौरव के साथ दिखाती है। मुस्लिम बहुल क्षेत्र होने के बावजूद यहां सात दिवसीय श्रीराम महायज्ञ और संगीतमय कथा का आयोजन पूरे उत्साह के साथ किया जा रहा है… और सबसे खास बात— गांव का हर धर्म, हर समुदाय, कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग कर रहा है।
यही है भारत… यही है हमारी संस्कृति।

सात दिवसीय पंचकुंडी श्रीराम महायज्ञ के दूसरे दिन पावन बेला में परंपरागत विधि–विधान के साथ मंडप प्रवेश और अग्नि मंथन की दिव्य प्रक्रिया सम्पन्न की गई।ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अग्नि को प्रकट किया… और यजमानों ने श्रद्धा के साथ आहुतियां अर्पित कीं।अग्नि प्रज्वलित होते ही पूरा वातावरण “जय श्रीराम” के जयघोष से गूंज उठा।

पंचकुंडी यज्ञ में बड़ी संख्या में जजमान बैठे दिखाई दिए… पंडितगण मंत्रोच्चार कर रहे थे और यजमान श्रद्धापूर्वक हर एक आहुति का अनुकरण कर रहे थे।
मंडप के चारों ओर भक्तों की भीड़, भजन–कीर्तन की धुन और पवित्र वातावरण ने पूरे गांव को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया।
यज्ञ का संपूर्ण कार्यक्रम संत श्री राघव दास जी महाराज के सानिध्य में संचालित हो रहा है।संत जी के प्रवचन, गांव वालों का सहयोग और आपसी भाईचारा मिलकर एक ऐसी मिसाल पेश कर रहा है जिसकी चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।सिलथरा में चल रहा यह महायज्ञ केवल धार्मिक आयोजन नहीं… बल्कि सामाजिक एकता, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता सांस्कृतिक पर्व बन चुका है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811