Let’s travel together.

WTC Final से अब अचानक बाहर हुआ भारत का ये खिलाड़ी

65

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच 7 जून से 11 जून तक इंग्लैंड के केनिंगटन ओवल (लंदन) के मैदान पर खेला जाएगा. वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग गया है. दरअसल, टीम इंडिया का एक खूंखार खिलाड़ी चोटिल होकर वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल से बाहर हो सकता है.

अचानक बाहर हुआ भारत का ये खिलाड़ी

केएल राहुल को बीते सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेले गए आईपीएल मैच में फील्डिंग के दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट लग गई थी. केएल राहुल के चोटिल होने के बाद बीसीसीआई उनके रिप्लेसमेंट की तलाश में है. बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इनसाइडस्पोर्ट से कहा, ‘केएल राहुल को अभी भी सूजन है और यह काफी गंभीर मामला है. उन्हें सूजन कम करने के लिए एंटी-इंफ्लेमेटरी दवाएं दी गई हैं. एक बार सूजन कम हो जाने पर, उनके स्कैन होंगे. स्कैन रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि आगे क्या होगा.’

सामने आया बड़ा अपडेट

बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘हम अब भी केएल राहुल के वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में खेलने की उम्मीद कर रहे हैं, क्योंकि हमारे पास अभी एक महीना बाकी है. लेकिन अगर केएल राहुल नहीं खेल पाते हैं तो हैं तो मयंक अग्रवाल का एक विकल्प है. हालांकि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी.’ बीसीसीआई की चिकित्सा टीम के लिए सीनियर बल्लेबाज एवं विकेटकीपर राहुल को लंदन में सात से 11 जून तक होने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए तैयार करना मुश्किल होगा. राहुल को दाहिनी जांघ में यह चोट मार्कस स्टोइनिस की गेंद पर फाफ डु प्लेसिस के कवर ड्राइव को बाउंड्री के पास रोकने की कोशिश के दौरान लगी थी.

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल 2023 के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट.

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |     फिल्मी स्टाइल में शराब ठेकेदार की गाड़ी का पीछा, डंडों से हमला और अड़ीबाजी; 5 नाबालिग समेत 8 पर केस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811